Hanuman Chalisa

Shravan month 2023 : श्रावण मास 59 दिन का, जिसमें 8 सावन सोमवार का क्या है रहस्य?

WD Feature Desk
शुक्रवार, 16 जून 2023 (17:00 IST)
How many shravan somvar in 2023 : आषाढ़ माह के बाद श्रावण माह आता है जिसमें सावन सोमवार के व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। वैसे तो प्रत्येक माह में 4 या कभी कभी 5 सोमवार होते हैं, परंतु 19 साल बाद हुआ है कि सावन माह में 8 सोमवार आ रहे हैं। आखिर इसका क्या है रहस्य? 

श्रावण मास कब से हो रहा है प्रारंभ | When is the month of Shravan starting?
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 3 जुलाई को आषाढ़ी पूर्णिमा रहेगी। इसके बाद सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा। यानी 4 जुलाई से सावन मास प्रारंभ होगा। इस बार सावन का माह 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। यानी पूरे 59 दिन का एक माह होगा।

महाकाल की सवारी : ऐसा करीब 19 वर्षों बाद होगा कि इस बार दो माह का श्रावण मास होने के कारण महाकाल की 10 सवाली निकलेगी। अधिक मास की चार, सावन की चार और भादौ की दो सवारियां मिलाकर भक्त कुछ 10 सवारियों का आनंद ले सकेंगे।

अधिक मास होने के कारण बढ़ गए सावन माह के दिन :
  • इस बार श्रावण माह के दौरान ही अधिक मास भी प्रारंभ हो जाएगा।
  • 18 जुलाई से अधिक मास प्रारंभ होगा जो 16 अगस्त को समाप्त होगा।
  • अधिकमास के भी दिन जुड़ जाने के कारण इस बार श्रावण मास 59 दिन होगा जिसमें 8 सोमवार रहेंगे।
  • चूंकि कोई सा भी माह कृष्ण पक्ष 1 से प्रारंभ होकर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर समाप्त होता है ऐसे में अधिक मास के दिन जुड़ जाने से श्रावण मास कृष्ण पक्ष के बाद शुक्ल पक्ष आए और पुन: कृष्ण पक्ष प्रारंभ होकर यह पुन: शुक्ल पक्ष प्रारंभ होकर पूर्णिमा पर समाप्त होगा। यानी सावन माह में दो अमावस्या, दो पूर्णिमा रहेगी।
 
कितने सोमवार रहेंगे श्रावण माह में | How many Mondays will be there in the month of Shravan?

3 जुलाई को आषाड़ी पूर्णिमा के दिन सोमवार रहेगा।
  1. सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को रहेगा।
  2. सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को रहेगा।
  3. सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को रहेगा।
  4. सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई को रहेगा।
  5. सावन का पांचवां सोमवार 7 अगस्त को रहेगा।
  6. सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त हो रहेगा।
  7. सावन का सातवां सोमवार 21 जुलाई को रहेगा।
  8. सावन का आठवां सोमवार 28 जुलाई को रहेगा।
नोट : अधिक मास होने के कारण इस बार 8 सोमवार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख