Hanuman Chalisa

ब्राजील के कप्तान दानी एल्वेस कोपा अमेरिका फुटबॉल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Webdunia
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (18:55 IST)
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के कप्तान दानी एल्वेस को कोपा अमेरिका-2019 फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। मेजबान टीम ने पेरू को फाइनल में 3-1 से हराकर 9वीं बार खिताब जीता है।
 
36 साल के राइट बैक ने ब्राजील के सभी 6 मैचों में शुरुआत की थी और 22 जून को पेरू के खिलाफ ग्रुप मैच में टीम की 5-0 की जीत में गोल करने के साथ टीम के लिए टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया।
 
एल्वेस फिलहाल किसी क्लब के लिए नहीं खेल रहे हैं और गत माह उन्होंने घोषणा की थी कि वे फ्रेंच चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन का साथ छोड़ देंगे। उन्हें पीएसजी के टीम साथी नेमार की जगह मई में ब्राजील का कप्तान बनाया गया था। नेमार को एक प्रशंसक के साथ हाथापाई करने और मैदान के बाहर विवादों के कारण फ्रेंच फुटबॉल संघ ने 3 मैचों के लिए निलंबित कर दिया था।
 
इस बीच ब्राजील के गोलकीपर एलिसन को कोपा अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया है जबकि उनके टीम साथी एवर्टन तथा पेरू के पाओलो गुरेरो 3-3 गोलों के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख