Hanuman Chalisa

डोपिंग मामला साबित होता है तो बेहद निराशाजनक : आईओसी

Webdunia
सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (11:05 IST)
प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने सोमवार को कहा कि शीतकालीन ओलंपिक में रूसी कर्लर से जुड़ा डोपिंग का मामला अगर सच साबित होता है तो यह बेहद निराशाजनक होगा।
 
 
रूस के ओलंपिक एथलीट (ओएआर) के एक प्रवक्ता ने प्योंगचांग में रूसी मीडिया से कहा कि उसके एक कर्लर के 'ए' नमूने में संभावित उल्लंघन नजर आता है और 'बी' नमूने की सोमवार को जांच की जाएगी। आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अगर यह मामला सही साबित होता है तो यह हमारे लिए बेहद निराशाजनक होगा।
 
डोपिंग का यह ताजा मामला रूस के लिए भी शर्मनाक होगा जिस पर सरकार से प्रायोजित डोपिंग के कारण शीतकालीन ओलंपिक से प्रतिबंधित कर दिया गया था। रूस के हालांकि 168 खिलाड़ी तटस्थ ओलंपिक खिलाड़ियों के रूप में इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख