राफेल नडाल ने जोकोविच के खिलाफ एटीपी रैंकिंग में अंकों का फासला कम किया

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (17:05 IST)
नई दिल्ली। यूएस ओपन का चार बार खिताब जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से एटीपी रैंकिंग में अपने अंकों का फासला काफी कम कर लिया है। 
 
यूएस ओपन शुरु होने से पहले जोकोविच और नडाल के बीच 3740 अंकों का बड़ा फासला था। लेकिन गत चैंपियन जोकोविच को क्वार्टरफाइनल में कंधे की चोट के कारण अपना मुकाबला छोड़कर हटना पड़ा। जोकोविच अपना खिताब नहीं बचा सके जिससे उन्हें 1820 अंकों का नुकसान हुआ। 
 
नडाल को चौथी बार खिताब जीतने से 1280 अंकों का फायदा हुआ। जोकोविच और नडाल के बीच अब अंकों का फासला घटकर मात्र 640 एटीपी अंक रह गया है। अंकों का फासला घटने के बावजूद जोकोविच का रैंकिंग में शीर्ष स्थान बना हुआ है जबकि नडाल दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

जोकोविच के 9865 और नडाल 9225 अंक हैं। स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें 180 अंकों का फायदा हुआ और उनके 7130 अंक हो गए हैं। 
 
फाइनल में नडाल से हारने वाले रुस के डेनिल मेदवेदेव एक स्थान के सुधार के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। मेदवेदेव को 1110 अंकों का फायदा हुआ और अब उनके 5235 अंक हो गए हैं। 
 
इस बीच रेस टू लंदन में नंबर एक स्थान पर मौजूद नडाल ने दूसरे स्थान पर मौजूद जोकोविच से अपने अंकों का फासला बढ़ाकर 1960 अंक कर लिया है। नडाल के 9225 और जोकोविच के 7265 अंक हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

कोलकाता की खिताबी जीत में हमेशा साथ रहे गौतम गंभीर को सुनील नारायण ने उठाया, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2024 Final इतना एकतरफा होगा किसी ने सोचा ना था, फैंस हुए बोर

24.5 करोड़ में खरीदे गए स्टार्क बने कोलकाता के लिए तुरुप का इक्का, प्लेऑफ में की वापसी

10 साल बाद तीसरी बार बना विजेता कोलकाता, हैदराबाद को 8 विकेटों से रौंदा

113 रनों पर सिमटी हैदराबादी पारी, कोलकाता को IPL 2024 जीतने के लिए मिला मामूली लक्ष्य

अगला लेख