Hanuman Chalisa

रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 10वीं बार जीता हाले टूर्नामेंट

Webdunia
सोमवार, 24 जून 2019 (00:34 IST)
हाले। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को रविवार को लगातार सेटों में 7-6, 6-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
 
फेडरर ने फाइनल मुकाबला एक घंटे 23 मिनट में जीता। स्विस मास्टर को पहले सेट में संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस सेट का टाई ब्रेक 7-2 से जीतने के बाद फेडरर ने दूसरा सेट बातों ही बातों में 6-1 से निपटा दिया।
 
वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैमविंबलडन के तैयारी टूर्नामेंट कहे जाने वाले हाले ओपन में फेडरर का जबरदस्त रिकॉर्ड है और वह इस टूर्नामेंट में 10 बार एकल और एक बार युगल खिताब जीत चुके हैं।
     
विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर के करियर में यह पहली बार है जब उन्होंने किसी  टूर्नामेंट को 10 बार जीता है। एटीपी टूर में फेडरर का यह 102वां खिताब है और अब उनके सामने अमेरिका के जिमी कोनर्स का 109 एटीपी खिताब का रिकॉर्ड है। 
 
फेडरर के करियर में यह 16वीं बार है जब उन्होंने एक सत्र में कम से कम तीन एटीपी टूर खिताब जीते हैं। इस जीत से हाले में फेडरर का रिकॉर्ड अब 68-7 पहुंच चुका है। फेडरर का गोफिन के खिलाफ 8-1 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने तीन साल पहले यहां गोफिन को लगातार सेटों में पराजित किया था। फेडरर की गोफिन पर आठ जीतों  में गोफिन सिर्फ एक सेट ही जीत पाए हैं।
 
स्विस मास्टर का हाले में यह 13वां फाइनल था। उन्होंने शनिवार को फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट को मात्र 62 मिनट में सेमीफाइनल में 6-3, 6-3 से पराजित किया था जबकि डेविड गोफिन ने एक अन्य सेमीफाइनल में इटली के मातियो बेरेटिनी को 7-6, 6-3 से पराजित किया था।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख