Hanuman Chalisa

Share Bazaar की तेजी पर लगा विराम, Sensex 345 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 (16:29 IST)
Share Market Update News : शेयर बाजार में आज 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई। इस बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 344.52 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,211.88 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96.25 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 25,795.15 पर आ गया। बाजार में गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट भी लाल निशान पर बंद हुए, लेकिन दोनों ने बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया। बीएसई मिडकैप में 0.25 प्रतिशत की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.18 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
ALSO READ: Share Bazaar ने गंवाई बढ़त, Sensex और Nifty में रही मामूली तेजी
निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान सिप्ला को हुआ, जिसमें 3.69 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद, हिंदुस्तान यूनिलिवर में 3.28 प्रतिशत की गिरावट, अल्ट्राटेक सीमेंट्स में 1.87 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
ALSO READ: Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex उछलकर 83950 के पार, Nifty भी चढ़ा
इससे पहले यानी गुरुवार को शेयर बाजार में रिकॉर्ड उच्‍च स्‍तर के बाद मुनाफावसूली का दौर दिखा था। शुरुआती तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त गंवा दी। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और प्रौद्योगिकी शेयरों में लिवाली होने से बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 130 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 23 अंकों की तेजी रही।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

रीवा में जैन साध्वी की मौत पर इंदौर से लेकर भोपाल तक आक्रोश, तपती धूप में ज्ञापन देने पहुंचे हजारों लोग

अगला लेख