Hanuman Chalisa

Share Bazaar में दूसरे दिन भी तेजी, Sensex 150 अंक चढ़ा, Nifty भी रहा बढ़त में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (17:01 IST)
Share Market Update News : स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 150 अंक के लाभ में रहा जबकि एनएसई निफ्टी 19 अंक मजबूत हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 5.96 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। जीएसटी में व्यापक सुधारों के तहत रोजमर्रा के उपयोग के सामान पर कर दरें घटाए जाने के बाद शेयर बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स बुधवार को 409.83 अंक चढ़ा था, जबकि निफ्टी 135.45 अंक के लाभ में रहा था।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 150.30 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,718.01 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार में बढ़त सीमित रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 888.96 अंक यानी 1.10 प्रतिशत चढ़कर 81,456.67 अंक पर पहुंच गया, लेकिन बाद में प्रमुख कंपनियों में मुनाफावसूली के कारण यह नीचे आया।
 
पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 19.25 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,734.30 अंक पर बंद हुआ। जीएसटी दरों में सुधारों से रोटी/पराठे से लेकर बाल में लगाने वाले तेल, आइसक्रीम और टीवी जैसे आम इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी, जबकि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर कर अब नहीं लगेगा।
ALSO READ: Share Bazaar में लौटी तेजी, Sensex 410 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा
जीएसटी में पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दी गई है। नई दरें 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 5.96 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।
 
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शामिल हैं। लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के. ने कहा, नई जीएसटी दरों को लेकर चीजें सस्ती होने की उम्मीद से बाजार में मजबूत शुरुआत हुई, लेकिन कारोबार के दूसरे चरण में मुनाफावसूली ने शुरुआती बढ़त को समाप्त कर दिया।
 
उन्होंने कहा, शुरुआती कारोबार में वाहन, दैनिक उपयोग का सामान और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली हुई, हालांकि मुनाफावसूली ने प्रमुख सूचकांकों पर दबाव डाला और बाजार कुछ नीचे आया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
ALSO READ: Share Bazaar गिरावट से उबरा, Sensex 555 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,666.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,495.33 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.08 प्रतिशत टूटकर 66.87 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स बुधवार को 409.83 अंक चढ़ा था, जबकि निफ्टी 135.45 अंक के लाभ में रहा था। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख