shiv chalisa

गणेश विसर्जन के दिन चढ़ाएं ये 2 भोग, प्रसन्न होकर देंगे खुशहाली का वरदान

Webdunia
ganesh visarjan food

 

पूरनपोली
 
सामग्री : 200 ग्राम चने की दाल, 300 ग्राम आटा, 300 ग्राम शकर, 6-7 पिसी हुई इलायची, 2 ग्राम जायफल, 8-10 केसर के लच्छे, 300 ग्राम शुद्ध घी।
 
विधि : सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में चने की दाल को अच्छी तरह से धोकर, दाल से डबल पानी लेकर कम आंच पर 30 से 35 मिनट पकने दें। 2-3 सीटी लेने के बाद गैस बंद कर दें। कुकर ठंडा होने के बाद चना दाल को स्टील की छन्नी में निकाल लें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। दाल जब ठंडी हो जाए, तब उसमें 300 ग्राम शकर में से 150 ग्राम शकर मिलाकर मिक्सी में पीस लें। पीसी हुई दाल के मिश्रण को एक कड़ाही में निकालकर उसमें बची हुई 150 ग्राम शकर भी मिला दें। इस प्रकार पूरी 300 ग्राम शकर भी मिला दें।

 
अब इस मिश्रण को कम आंच पर औटाएं यानी तब तक पकाएं, जब तक पूरन की गोली न बनने लगे। जब पूरन बन जाए तब आंच से उतार लें और ठंडा करें। ऊपर से जायफल, इलायची, केसर डालकर मिश्रण के आवश्यकतानुसार 10-12 गोले बना लें।
 
एक थाली में मैदे की छन्नी से छना आटा लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी का मोयन डालकर रोटी के आटे जैसा गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर 1-1 लोई में 1-1 पूरन का गोला रखकर आटा लगाकर मोटी रोटी की तरह बेल लें। अब गरम तवे पर धीमी आंच पर शुद्ध घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी सेंक लें। अब तैयार पूरनपोली का श्री गणेश को भोग लगाकर बिदा करें। 

श्रीखंड
 
सामग्री : 2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, 1/2 चम्मच जायफल पाउडर, कुछेक लच्छे केसर, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, शकर स्वादानुसार।
 
विधि : सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शकर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शकर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें।
 
 
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पाउडर, मेवे की कतरन, जायफल पाउडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब तैयार श्रीखंड से भोग लगाएं।

इसके अलावा गणेश जी को प्रिय लड्‍डू और मोदक का भोग आज के दिन उन्हें अवश्य लगाएं। 

ALSO READ: गणेशजी को क्यों प्रिय हैं मोदक, जानिए 5 खास बातें

ALSO READ: गणेशोत्सव : भगवान श्रीगणेश को चढ़ाएं उनका पसंदीदा भोग, पढ़ें 5 खास प्रसाद

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

अगला लेख