Hanuman Chalisa

मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

WD Feature Desk
बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (15:16 IST)
Mango Falooda Ice Cream Recipe : गर्मी के दिनों में मैंगो फालूदा आइसक्रीम बनाना और अपनों को खिलाना एक बेहतरीन समय है, क्योंकि तपती गर्मी में कूल-कूल आइसक्रीम सभी को पसंद आती है। आज हम यहां आपके लिए खास तौर पर मैंगो फालूदा आइसक्रीम बनाने की एकदम सरल रेसिपी प्रस्तुत कर रहे हैं, उम्मीद हैं आपको यह बहुत पसंद आएगी। आइए यहां जानते हैं....ALSO READ: गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी
 
फालूदा की परतों के लिए विशेष सामग्री:
2 कप ठंडा दूध, 
2 बड़े चम्मच तुलसी / सब्जा बीज, 
2 बड़े चम्मच गुलाब का सिरप,
1 कप उबाल कर रखी गई फालूदा सेंवई, 
1 कप ताजा आम का गूदा,  
1 कप फ्रेश कटे आम के कुछेक पीसेस
3 स्कूप वेनिला आइसक्रीम, 
2 बड़े चम्मच शकर (या अपनी आवश्यकतानुसार) 
 
डेकोरेशन के लिए सामग्री:
2 बड़े चम्मच कटे हुए मिक्स मेवे (जैसे बादाम, काजू, पिस्ता आदि।
5-6 केसर के लच्छे
सजावट हेतु गुलाब की पंखुड़ियां
 
फालूदा बेस और आइसक्रीम तैयार करने की विधि:

सबसे पहले फालूदा सेंवई को अच्छी नरम होने तक उबालकर उसका पानी निकाल दें और ठंडे पानी से धोकर अलग तरफ रख दें। फालूदा सेंवई यदि आपने पहले से ही उबाल कर रखी है तो अच्छी बात है।
 
- अब सब्जा या तुलसी के बीज को तब तक पानी में भिगोए, जब तक कि वे फूल न जाएं। आप अपने अंदाज से 15-20 मिनट तक पानी में रख सकते हैं, फिर पानी को छानकर अलग रख दें।
 
- एक बाउल में, शकर के साथ आम का गूदा मिलाएं और ताजे आम को छोटे-छोटे पीसेस में काट लें तथा आम की परत तैयार कर लें।
 
- फिर फालूदा की परत तैयार करके एक सर्विंग गिलास लें, उसमें नीचे सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच गुलाब सिरप डालें, तत्पश्चात उबले फालूदा सेव की एक परत डालकर ऊपर से 1 चम्मच भिगोए हुए सब्जा के बीज डालकर आम के गूदे की एक परत उस पर डालें। यदि आप गिलास को पूरा ऊपर तब भरना चाहते हैं तो इसमें ऊपर से  ठंडा दूध डालें, इस समय सावधानी बरते और फिर ताजे आम के टुकड़े डाल दें।
 
- अब फालूदा की परतों के ऊपर एक स्कूप से वेनिला आइसक्रीम रखें। और गार्निश करें।
 
अब इसे खूबसूरत लुक देने के लिए सजावट के तौर पर कटे मेवे, केसर के लच्छे बुरकाएं तथा गुलाब की पंखुड़ियां छिड़क दें। अब स्ट्रॉ के साथ तैयार कूल-कूल मैंगो फालूदा आइसक्रीम सर्व करें। यदि जरूरत हो तो साथ में एक चम्मच भी रख दें।
 
लीजिए आपकी तैयार आइसक्रीम अब घर आए मेहमानों तथा परिवार के सभी सदस्यों को परोसे, आम-फालूदा की यह खास आइसक्रीम सभी को बहुत पसंद आएगी।
 
नोट: यदि यह आइसक्र‍ीम आम का मौसम खत्म होने के बाद बना रहे हैं तो यहां आप डिब्बाबंद आम का गूदा उपयोग में ला सकते हैं। ALSO READ: बाजार से बढ़िया और स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर कैसे बनाएं, पढ़ें मजेदार रेसिपी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख