Hanuman Chalisa

शिक्षकों को सलाम : गुरु हमें गढ़ते हैं

Webdunia
जो अंधकार से हमें प्रकाश की तरफ ले जाए वही तो गुरु होता है, जिसकी सीख पर कभी किसी को शक न हो वही तो शिक्षक होता है.... बहुत धैर्य और सहनशक्ति की जरूरत होती है एक शिक्षक होने के लिए... हमारे गुरु  के सामने हम जितना खाली होकर जाते हैं वह हमें उतना ही भर देते हैं, अगर गुरु के सामने ज्ञान का घमंड किया तो वह आपके मन की स्लेट पर कभी कुछ नहीं लिख पाएंगे....इसलिए उन शिक्षकों को सलाम करें जिन्होंने हमें गढ़ा है, रचा है, बनाया है... जिनकी वजह से आज हम इस काबिल हैं कि अपनी आजीविका चला पा रहे हैं.... 
 
गुरु सिर्फ वही नहीं है जो स्कूलों में पढ़ा रहे हैं जीवन में हम कभी भी कोई भी बात किसी से भी सीख सकते हैं.. चाहे वह हमारे घरों में काम करने वाले ही क्यों न हो... हम बहुत सारे लोगों से सीखते हैं, सीखना चाहिए...लेकिन सीखने की दिशा वही होना चाहिए जो समाज हित में हो, देशहित में हो...स्वयं आपके और परिवार के हित में हो...  
 
गुरु हमारे विचारों को, संस्कारों को, सोच और आचरण को प्रभावित करते हैं, वे हमें बताते हैं कि हमारे लिए सही क्या है और गलत क्या, शिक्षक दिवस पर हमें अपने हर तरह के शिक्षकों को सलाम करना चाहिए....गुरु को जरूर याद करें जब हम जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं... क्योंकि गुरु हमें गढ़ते हैं....  

ALSO READ: मेरे पहले टीचर की जो बात मुझे याद आती है...

ALSO READ: आज मैं टीचर हूं : 5 बातें जो मुझे कहनी है छात्रों से
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख