नीरज के बाद अब पैरालंपिक में देवेंद्र से आशा, जीत चुके हैं 2 गोल्ड मेडल (वीडियो)

Webdunia
मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (15:22 IST)
पिछले कुछ दिनों में भाला फेंक इस देश का सबसे लोकप्रिय खेल बन गया है। नीरज चोपड़ा टोक्यो से मेडल लेकर आए और लेकिन भाला फेंक स्पर्धा में दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने पिछले महीने अपना ही रिकॉर्ड टोक्यो पैरालंपिक के क्वालिफाय राउंड में तोड़ दिया था उनकी चर्चा भी नहीं हुई। 
 
गौरतलब है कि एथेंस में साल 2004 और रियो ओलंपिक साल 2016 में वह भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत जुके थे। आज उन्होंने अपना ही 63.97 मीटर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टोक्यो पैरलांपिक के क्वालिफिकेशन के दौरान 65.71 मीटर तक भाला फेंका।
 
उन्होंने जुलाई की शुरुआत में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। झांझरिया ने लिखा, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आज क्वालिफ़ाई प्रतियोगिता में पुराने  63.97 मीटर अपने ही विश्व कीर्तिमान को तोड़ नया कीर्तिमान 65.71 बना कर टोक्यो के लिए क्वालिफ़ाई किया है मेरे परिवार का सहयोग ओर कोच सुनील तंवर ओर फिटनेश ट्रेनर लक्ष्य बत्रा की मेहनत से ये सब कर पाया हूं।
 
ट्विटर पर नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर आए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कह रहे हैं कि हमें नीरज की सफलता के बीच देवेंद्र की सफलता नहीं भूलनी चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

IPL 2024 में अब तक एक भी बार आउट नहीं हुए हैं MS Dhoni धोनी, 8 मैचों में ठोके हैं 90 रन

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी (Video)

घरेलू काम से लेकर अंपायरिंग तक, आशुतोष शर्मा ने IPL से पहले किए यह काम

8वीं तक की पढ़ाई, क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं फिर भी बिहार के एक आदमी ने जीते 1.5 करोड़ रूपए

IPL टीम बनाने को लेकर अपने दोस्त की हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार

अगला लेख