Tokyo Olympics: ‘एंटी सेक्स बेड’ देख भड़का खिलाड़ी, कहा 'कैसे यूज करें 1 लाख 60 हजार कंडोम'

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (21:34 IST)
टोक्यो ओलंपिक के शुरु होने की घड़ी वक्त गुजरने के साथ ही नजदीक आती जा रही है। एक ओर जहां खिलाडी सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जी जान लगा रहे हैं, तो वहीं एक के बाद एक विवाद भी सामने आ रहे हैं। दरअसल, आयोजकों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ‘एंटी सेक्स बेड’ बनवाए हैं, जिसे देखकर खिलाड़ी का गुस्सा भड़क उठा है।

बीते कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि ओलंपिक आयोजकों ने हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के बीच 1 लाख 60 हजार कॉन्डम बांटे जाएंगे। पहले इसको लेकर काफी विवाद उठा था, लेकिन अब ‘एंटी सेक्स बेड’ वाला कॉन्सेप्ट खिलाड़ियों के पल्ले नहीं पड़ रहा है। इस बेड को इस तरह से तैयार किया जाता है कि उसपर सोने वाला व्यक्ति चाहकर भी सेक्स या रोमांस नहीं कर सकता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस बेड में ऐसा क्या होता है?

ये बेड कार्डबोर्ड से बनाए जाते हैं और इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि इस पर एक ही इंसान एक बार में सो सकता है। अगर एक से ज्यादा या दो लोगों ने इसपर चढ़ने की कोशिश की तो ये टूट जाएगा। या फिर इस बेड पर अगर ज्यादा फोर्स भी लगाया गया तो भी ये टूट सकता है। ऐसे में इस बेड पर सेक्स तो मुमकिन ही नहीं है।

आयोजनों ने ये बेड टोक्यो ओलंपिक विलेज में कोरोना की सुरक्षा के मद्देनजर लगाए हैं। लेकिन ये तरीका टोक्यो पहुंचे कई खिलाड़ियों को रास नहीं आ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि यह बेड तो उनका खुद का वजह नहीं झेल पाएंगे। कई खिलाड़ी ऐसे कह रहे हैं कि जब ऐसे ही बेड देने थे तो 1 लाख 60 हजार कंडोम क्यों बांटे।

सम्बंधित जानकारी

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख