Hanuman Chalisa

UNGA80 : लेबनानी सह-अस्तित्व मॉडल का समर्थन करने का आग्रह

UN
बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (18:19 IST)
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आऊन ने कहा है कि एक ऐसे क्षेत्र में जहाँ लोग धर्म के नाम पर हत्याएँ करते हैं और लोग मारे जाते हैं, ऐसे में उनका देश, सह-अस्तित्व की गारंटी देने वाले संविधान का एक अद्वितीय मॉडल पेश करता है। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से, लेबनान के इस समावेशी मॉडल का समर्थन का आग्रह भी किया।
 
लेबनानी राष्ट्रपति ने मंगलवार को यूएन महासभा के 80वें सत्र की जनरल डिबेट को सम्बोधित करते हुए कहा, मैं आज आपके सामने शान्ति, विकास और मानवाधिकारों की बात कर रहा हूँ, जबकि मेरे कुछ साथी नागरिक, रोज़ाना मौत का सामना कर रहे हैं। मेरे देश के कुछ हिस्से क़ब्ज़े में हैं और मेरी मातृभूमि वे मेरे देश के लोग निरन्तर अनिश्चितता में जीवन जी रहे हैं।
ALSO READ: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की जनरल डिबेट के लिए मंच तैयार
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि धार्मिक पहचान को लेकर वैश्विक टकरावों के बीच, लेबनान एक ऐसे राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आता है जहाँ ईसाई और मुसलमान एक ऐसे संविधान के तहत सह-अस्तित्व में जीवन जी रहे हैं, जो दोनों समुदायों को समान प्रतिनिधित्व की गारंटी देता है।
 
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आऊन ने स्वर्गीय पोप जॉन पॉल द्वितीय के एक वक्तव्य का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि लेबनान एक देश से कहीं बढ़कर है, यह पूर्व और पश्चिम के लिए स्वतंत्रता और बहुलता का सन्देश है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे क्षेत्र में जहाँ लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण मार-काट करते हैं, और मारे जाते हैं, लेबनान एक अद्वितीय और अपूरणीय मॉडल के रूप में उभर कर सामने आता है। 
ALSO READ: म्यांमार: बाढ़, युद्ध और विस्थापन से गहराया मानवीय संकट
एक ऐसा मॉडल जिसने मुझे, एक अरब लेबनानी के रूप में, पूर्वी एशिया से लेकर योरोप के तटों तक, एकमात्र ईसाई राष्ट्राध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, अगर सह-अस्तित्व का यह मॉडल टूट जाता है, तो दुनिया भर में हम इस अनुभव को और कहाँ दोहरा सकते हैं? उन्होंने इसी पृष्ठभूमि में अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से, लेबनान के भूभाग को मुक्त कराने और देश की अनन्य सम्प्रभुता को सुरक्षित रखने के लिए, दृढ़ रुख़ अपनाने का आग्रह किया।
ALSO READ: ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत
उन्होंने अपील करते हुए कहा, लेबनान को अकेला नहीं छोड़ें। जोसेफ़ आऊन ने इसराइली आक्रमण को तत्काल रोकने, लेबनान के सभी भूभाग से क़ाबिज़ सेनाओं की पूरी तरह से हटाने, और हमारे बन्धकों की रिहाई का आहवान किया। उन्होंने ग़ाज़ा में विध्वंस को तुरन्त रोकने के नैतिक, मानवीय और राजनैतिक दायित्व पर भी ज़ोर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा के बाद PM मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मिडिल ईस्ट संकट समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक SBI! लोगों पर क्या होगा असर?

गुजरात के राजकोट में भीषण गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, इन जिलों में आज बरसेंगे बादल

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाएगी CBI, सरकार ने दी सहमति, समर्थ की जमानत पर फैसला आज

लखनऊ के कांसमंडी किले में नमाज पर बवाल: पासी समाज का दावा- 'यह महाराजा कंस का किला और शिव मंदिर है', CM योगी को लिखा पत्र

अगला लेख