ट्रंप ने बिडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा पेश न करने को लेकर किया आगाह

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (10:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को राष्ट्रपति पद पर 'गलत तरीके' से दावा करने को लेकर आगाह किया है।
 
ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि जो बिडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा नहीं करना चाहिए। मैं भी दावा कर सकता हूं। कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही हैं। परिणाम के लिहाज से अहम राज्यों में मतगणना जारी रहने के बीच ट्रंप सार्वजनिक तौर पर तो नहीं दिखे हैं, लेकिन वे ट्विटर पर सक्रिय हैं।
ALSO READ: अमेरिका चुनाव: ट्रंप या बिडेन किसकी जीत से खुश होंगे भारतीय अमेरिकी
अनुमान के मुताबिक बिडेन 264 इलेक्ट्रोरल कॉलेज वोट हासिल कर चुके हैं जबकि ट्रंप को 213 ही वोट मिले हैं। 77 वर्षीय बिडेन परिणाम के लिहाज से अहम 5 में से 4 राज्यों में आगे चल रहे हैं। ट्रंप एरिजोना में बिडेन से 38,455 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह ट्रंप जॉर्जिया में 4,224, नवाडा में 22,657 और पेनसिल्वेनिया में 19,500 वोटों से पीछे चल रहे हैं, लेकिन वे नॉर्थ कैरोलिना में 76,587 मतों से आगे हैं।
ALSO READ: US Election Results 2020 : जॉर्जिया में रिकाउंटिंग, पेन्सिलवेनिया में ट्रंप से आगे निकले बिडेन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 538 इलेक्ट्रोरल कॉलेज वोट में से कम से कम 270 की जरूरत होती है। ट्रंप ने चुनावों की प्रमाणिता को चुनौती दी है और बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान और चुनावी कदाचार का आरोप लगाया है।
 
एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि इन सभी राज्यों में चुनावी रात को मैं काफी आगे था लेकिन यह दिन गुजरने के साथ चमत्कारी रूप से गायब हो गया। हमारी कानूनी प्रक्रिया के आगे बढ़ने से यह बढ़त वापस आ जाएगी। इससे पहले दिन में उन्होंने कहा था कि कट्टरपंथी वाम डेमोक्रेट्स द्वारा रिपब्लिकन सीनेट पर हमला करने के साथ ही राष्ट्रपति का पद और अहम हो गया है।
 
उम्मीद की जा रही थी कि बिडेन राष्ट्र के नाम संदेश देंगे लेकिन शुक्रवार को उन्होंने न तो कोई ट्वीट किया और न सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए।  उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख