khatu shyam baba

अगस्त में होंगे 4 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

Webdunia
रविवार, 31 जुलाई 2022 (09:45 IST)
नई दिल्ली। सोमवार से अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार ITR भरने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। बैंकों की छुट्‍टियों, रसोई गैस की कीमतों पर भी सभी की नजर रहेगी। इन बदलावों की वजह से आपके रोजमर्रा के जीवन पर असर पड़ सकता है।
 
बैंक ऑफ बड़ौदा में बदलेगा चेक भुगतान का नियम : 1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक भुगतान के नियम बदलने जा रहे हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचना देते हुए बताया है कि 1 अगस्त से 5 लाख रुपए या उससे अधिक की राशि वाले चेकों का भुगतान पॉजिटिव पे सिस्टम के आधार पर होगा। इसके तहत चेक जारी करने वालों को अपने चेक पेमेंट से जुड़ी जानकारी बैंक को SMS, नेट बैंकिंग या फिर मोबाइल ऐप से देनी होगी। इसके बाद ही संबंधित चेक का भुगतान हो सकेगा।
 
अगस्त महीने में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक : अगस्त में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। इन त्योहारों को देखते हुए देश में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्योहारों के साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्‍टियां शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों में बैंकों में होने वाली छुट्टियों कुछ परिवर्तन होते हैं। इस वजह से कुछ राज्यों में छुट्टियों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है।
 
बदल सकती हैं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें : तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर का दाम तय करती हैं। इस बार रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। बहरहाल अगस्त के पहले दिन ही पता चलेगा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे, घटेंगे या स्थिर रहेंगे।
 
नहीं भर सकेंगे आईटीआर रिटर्न : आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार ITR भरने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। अगर आपने 31 जुलाई 2022 तक अपना रिटर्न नहीं भरा तो एक अगस्त से आपको रिटर्न भरने में परेशानी होगी। हालांकि, एक अगस्त या उसके भी लोग रिटर्न भर सकेंगे पर उन्हें 31 जुलाई के बाद उसके रिटर्न भरने पर आयकर विभाग की ओर से तय जुर्माना भरना पड़ेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

fact check : पाकिस्तान की फिर खुली पोल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी चीफ को लेकर फैलाई फेक न्यूज

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी

अगला लेख