Festival Posters

बिना धोए पर्दों को ऐसे करें साफ

Webdunia
how to clean curtains while hanging
'पर्दे में रहने दो, पर्दा न उठाओ' आपने आशा भोसले का ये गाना तो ज़रूर सुना ही होगा। घर में पर्दे एक महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। घर की डेकोरेशन से लेकर प्राइवेसी तक पर्दों का महत्वपूर्ण रोल होता है। हालांकि कई लोगों के घर में पर्दा टॉवल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। पर्दों को साफ़ करना बहुत मुश्किल होता है। साथ ही आप एक साथ घर के सारे पर्दे को वाशिंग मशीन में भी नहीं धो सकते हो। पर्दों को साफ़ करना बहुत मुश्किल होता है इसलिए अधिकतर लोग साल में 2-3 बार ही पर्दा साफ़ करते हैं। पर आप इन टिप्स की मदद से पर्दों को बिना धोएं और उतारे साफ़ रख सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में....
 
1. पर्दे को जोर से झटके: पर्दों को जोर से झटके ताकि पर्दों पर लगी धूल हट जाए। आपको इस बात का ध्यान रखना है की आप पर्दों को तभी साफ करें जब आप अपने घर की सफाई करने वाले हों। घर की सफाई करने से पहले ही आप पर्दों की सफाई करें। आप पर्दों को झटकने के बाद धूप में डाल सकते हैं।
 
2. वैक्यूम क्लीनर से करें साफ: कई लोगों के घर में वैक्यूम क्लीनर मौजूद होता है। आप इसकी मदद से आसानी से पर्दों को साफ़ कर सकते हैं। ध्यान रहें कि वैक्यूम क्लीनर की स्पीड मध्यम हो और उसकी नोक से पर्दा फटे न।
3. पर्दे को स्टीम करें: जब आपका पर्दा झटकाने या वैक्यूम क्लीनर से साफ़ करने के बाद अच्छे से साफ़ हो जाए तो आप पर्दे को स्टीम दे सकते हैं। पर्दे को स्टीम देने से आपके पर्दे से गंद नहीं आएगी और बैक्टीरिया का खतरा भी कम होगा। आप स्टीमर से पर्दे को स्टीम दे सकते हैं या वाशिंग मशीन में भी स्टीम का ऑप्शन होता है। 
 
4. खिड़की और दरवाज़े की सफाई: पर्दे को साफ़ रखने के लिए आप नियमित रूप से खिड़की और दरवाज़े को भी साफ़ रखें। अक्सर खिड़की पर जमी धूल के कारण पर्दे भी गंदे हो जाते हैं इसलिए आपको इन्हें नियमित रूप से साफ़ करना चाहिए। 
 
5. पर्दा पर स्प्रे डालें: पर्दे को साफ़ रखने के लिए आप उसमें स्प्रे भी कर सकते हैं। आप रूम फ्रेशनर की मदद से पर्दे को साफ़ रख सकते हैं। इससे आपके पर्दे से काफी अच्छी खुशबू भी आएगी। 
ALSO READ: बर्तन धोने वाले स्क्रब का कर सकते हैं इन कामों में भी इस्तेमाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

भारत ने 72 रनों से जिम्बाब्वे को हराकर किया टी-20 विश्वकप से बाहर

maglev train : हवाई जहाज से भी तेज, मैग्लेव ट्रेन की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं भविष्य का ट्रांसपोर्ट, CM योगी भी हुए दंग

CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

CM डॉ. मोहन यादव ने 32 लाख पेंशनरों के खातों में भेजे 196.72 करोड़ रुपए, बड़ी घोषणाएं

बरसाना में लट्ठमार होली में भारी भीड़ से अफरा-तफरी, पुलिस-प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बंगाल में राम मंदिर का संकल्प: शांतिपुर के पूर्व विधायक अयोध्या पहुंचे, रामलला मंदिर की रज लेकर लौटेंगे घर

UP में हर जिले में बनेंगे 100 मॉडल तालाब, ‘मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी’ अभियान से जल गुणवत्ता सुधरेगी, मच्छरजनित रोगों पर लगेगी रोक

अगला लेख