Biodata Maker

महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कहां कितने बढ़े दाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (09:14 IST)
commercial gas cylinder : अगस्त की तरह ही सितंबर में भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपए बढ़ा दिए। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1691.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसके 1652.50 रुपए लगते थे।
 
इसी तरह कोलकाता में कर्मशियल गैस सिलेंडर 38 रुपए महंगा हुआ है। यहां अब इसके दाम 1764.50 रुपए से बढ़कर अब 1802.50 रुपए हो गया है। मुंबई में कर्मशियल सिलेंडर के दाम 39 रुपए बढ़कर 1644 हो गए जबकि चेन्नई व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1855 रुपए हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसके दाम क्रमश: 829 रुपए, 802.5 और 818.5 रुपए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा विश्व युद्ध कराने को आमादा हैं ट्रंप, इन देशों को दी धमकी

साइबर ठगों के खिलाफ योगी सरकार ने बनाया स्पेशल प्लान, डिजिटल अरेस्ट की जागरूकता के लिए लघुफिल्म

सोमनाथ मंदिर के आयोजन में राजेंद्र प्रसाद को जाने से रोकना चाहते थे नेहरू, PM मोदी ने ब्लॉग में क्या लिखा

भागीरथपुरा त्रासदी एक तंत्र निर्मित आपदा, वेबदुनिया से बोले जलपुरुष राजेंद्र सिंह, भूजल दूषित होने से बढ़ी चुनौतियां

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की छूट

सभी देखें

नवीनतम

हिंसा प्रभावित सूडान में बिगड़ती स्थिति, वेनेज़ुएला में विशाल मानवीय आवश्यकताएं

Operation Sindoor : फूट-फूटकर रोया पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर, मारे गए परिवार के 10 लोग

Delhi High Court का बड़ा बयान, छोटे बच्चे को गुप्तांग छूने के लिए मजबूर करना गंभीर यौन हमला

ऑपरेशन सिंदूर से डरे पाकिस्तान ने अमेरिका को कैसे साधा? अमेरिकी दस्तावेजों से खुला राज

SIR : UP की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ वोटरों के कटे नाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम

अगला लेख