रेल यात्रा में WhatsApp पर ऐसे करें अपना फूड ऑर्डर, IRCTC ने शुरू की फूड डिलीवरी सेवा

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (20:50 IST)
कई बार जल्‍दबाजी में सफर करने से पहले खाने की व्‍यवस्‍था नहीं हो पाती है। ऐसे में अब ट्रेन में व्‍हाटसऐप की मदद से खाना ऑर्डर करने की व्‍यवस्‍था शुरू की गई है। ऑर्डर कीजिए और खाना आपकी सीट पर आ जाएगा।
IRCTC की फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने यूजर्स को WhatsApp चैटबॉट सर्विस देने के लिए Jio Haptik के साथ पार्टनरशिप की है, जो यूजर्स को सफर के दौरान सिर्फ पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करके आसानी से ट्रेन की सीट पर ही खाना ऑर्डर करने की सुविधा देगी।

इतना ही नहीं, WhatsApp पर रीयल-टाइम फूड ट्रैकिंग की भी कर सकते हैं और साथ ही फीडबैक दे सकते हैं। जानते हैं WhatsApp के जरिए कैसे होगा खाना आर्डर।

Step 1: व्हाट्सऐप पर जाकर Zoop चैटबॉट नंबर +91 7042062070 पर टेक्स्ट मेसेज कर सकते हैं। इस नंबर पर चैट कर सकते हैं। इसके अलावा आप Zoop के साथ चैट शुरू करने के लिए [https://wa.me/917042062070] (ब्रैकेट के बिना) नेविगेट कर सकते हैं।
Step 2: अपने फोन पर व्हाट्सएप खोलें और Zoop नंबर +91 7042062070 पर केवल 'Hi' लिखकर भेजें।
Step 3: इसके बाद ज़ूप से एक जवाब मिलेगा, जिसमें पूछा जाएगा कि आप फूड ऑर्डर करना चाहते हैं, पीएनआर स्टेटस चेक करना चाहते हैं, ऑर्डर ट्रैक करना चाहते हैं।
Step 4: खाना ऑर्डर करने के लिए आपको Order a Food के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 5: अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर देना होगा।
Step 6: आपको पीएनआर और अन्य डिटेल्स की पुष्टि करना होगी।
Step 7: डिटेल सही होने की पुष्टि के उस स्टेशन को चुनने के लिए कहा जाएगा जहां आप अपना भोजन चाहते हैं।
Step 8: स्टेशन चुनने के बाद उस रेस्तरां को चुनना होगा जहां से खाना आर्डर करना चाहते हैं।
Step 9: मेनू में जाकर खाना चुनें।
Step 10: ऑर्डर करने के बाद आपको ऑर्डर डिटेल्स मिल जाएगी। इसके बाद आप UPI, नेटबैंकिंग जैसी सेवाओं से पेमेंट कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख