Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, ट्रेन से जा रहे हैं धार्मिक स्थल तो मिलेगा सात्विक भोजन

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (11:50 IST)
यह खबर उन लोगों के लिए बेहद अच्छी है जो ट्रेन के माध्यम से धार्मिक स्थलों के लिए रवाना होते हैं लेकिन उसमें मिलने वाले खाने की शुद्धता को लेकर उनके मन में बहुत सारे विचार आते रहते हैं। इसके चलते कई बार ट्रेन के अंदर मिलने वाले भोजन को धारण प्रवृत्ति के लोग खाते तक नहीं है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने धार्मिक स्थलों के लिए चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को सिर्फ शाकाहारी भोजन देने कर व्यवस्था की है।
 
IRCTC ने निर्देश जारी करते हुए बताया गया है कि धार्मिक स्थलों के लिए चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों द्वारा मांग करने पर भी नानवेज भोजन नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं खाना बनाने में लहसुन-प्याज का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
 
यात्रियों के विचारों के आधार पर रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी ने यह निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे ने अभी फिलहाल यह सुविधा नई दिल्ली से वैष्णो देवी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में शुरू की है और इसको सात्विक ट्रेन का प्रमाणपत्र भी जारी किया है।
 
जल्द ही दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत होगी। इसके बाद पूर्णागिरी जनशताब्दी, सिद्धबली एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली सभी ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। रेलवे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के तहत चार धाम की यात्रा ट्रेन जरिए कराने के लिए ट्रैक बिछा रहा है। यह प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा होना है।
 
आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा ने बताया कि धार्मिक स्थलों लिए चलने 'वाली ट्रेनों में ज्यादातर श्रद्धालु ही सफर करते हैं।काफी समय से यात्रियों धार्मिक खेलों में बदलाव को लेकर अपने अपने विचार दे रहे थे इसे देखते हुए दो ट्रेनों में शाकाहारी भोजन की व्यवस्था शुरू की गई है। धार्मिक स्थलों पर जाने वाली सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे इसे लागू करने की योजना बनाई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख