Hanuman Chalisa

विकास दुबे के सहयोगी जयकांत बाजपेयी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (09:53 IST)
लखनऊ। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के साथी जयकांत बाजपेयी के खिलाफ के खिलाफ गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
 
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने गुरुवार देर रात एक बयान में बताया कि जयकांत बाजपेयी के विरुद्ध गिरोह बनाकर अपराध करने व अवैध संपत्ति अर्जित करने के संबंध में थाना नजीराबाद कानपुर में उप्र गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंग के अन्य सदस्यों में उसके भाई शोभित बाजपेयी, रजयकांत बाजपेयी तथा अजयकांत बाजपेयी शामिल हैं।
ALSO READ: विकास दुबे के करीबी सहयोगी गोपाल सैनी ने किया अदालत में आत्मसमर्पण
बयान में आगे कहा गया कि जयकांत बाजपेयी व उसके साथियों का एक संगठित गिरोह है, जो सरकारी जमीन पर कब्जा करने, विधिविरुद्ध जमाव, गाली-गलौज, मारपीट कर जघन्य घटनाएं कारित कर स्वयं व अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक लाभ के लिए धन अर्जित कर समाज विरोधी क्रिया-कलाप करता है। अभियुक्त जयकांत बाजपेयी वर्तमान में जिला जेल कानपुर देहात में बंद है जबकि शेष अन्य की गिरफतारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
इससे पहले 27 जुलाई सोमवार को उप्र सरकार ने जनपद कानपुर नगर के अभियुक्त जयकांत बाजपेयी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जांच आयकर विभाग तथा प्रवर्तन निदेशालय से कराए जाने का अनुरोध द्वारा किया था। जयकांत मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे का खास सहयोगी और खजांची माना जाता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में दिग्विजय–जीतू पटवारी विवाद में अरुण यादव की एंट्री, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग, कांग्रेस महासचिव ने लगाया पुत्र मोह का आरोप

अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री

सीएम डॉ. मोहन यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

अगला लेख