Hanuman Chalisa

UP: अयोध्या में दादा मिया उर्स के आयोजन पर रोक, कानून व्यवस्था की स्थिति को था खतरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 जून 2025 (15:27 IST)
Ban on organizing Dada Miya Urs in Ayodhya: अयोध्या प्रशासन (Ayodhya administration) ने शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले में दादा मिया उर्स (Dada Miya Urs) के आयोजन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले 2 दशकों से यहां आयोजित हो रहा उर्स समारोह शनिवार और रविवार को होना था।
 
दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की शिकायत के बाद अयोध्या प्रशासन ने खानपुर मसोधा इलाके में दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय विहिप सदस्य लालजी शर्मा और सूर्यकांत पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया कि खानपुर मसोधा में गाजी बाबा के नाम पर एक सभा आयोजित की जा रही है।
 
पुलिस जांच में पता चला है कि आयोजकों ने उर्स दादा मिया नाम से उर्स आयोजित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी लेकिन वे गाजी बाबा उर्स नाम से रसीदें छपवाकर चंदा इकट्ठा करते पाए गए। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उर्स के दौरान आयोजक द्वारा कुछ मौलवियों को आमंत्रित किया जाता है, जो कथित तौर पर काला ​​जादू करते हैं और लोगों को गुमराह करते हैं।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि उर्स दादा मिया के नाम पर दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है, क्योंकि यह पाया गया कि गाजी बाबा के नाम पर उर्स की योजना बनाई जा रही थी। इस बीच उर्स आयोजन समिति का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण

सड़क हादसे पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की शोक संवेदनाएं

मानसून से पहले गुजरात सरकार की नई गाइडलाइन: जर्जर कमरों में नहीं लगेगी क्लास, स्कूलों में फर्स्ट एड किट अनिवार्य

अगला लेख