मुख्यमंत्री योगी ने नवनियुक्त मंत्रियों को बांटे विभाग, प्रसाद बने शिक्षा मंत्री

Webdunia
सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (22:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे विस्तार के दौरान अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 7 नए मंत्रियों को सोमवार को विभाग आवंटित कर दिए। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल हुए सभी नए सदस्यों को सोमवार को विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है।
 
इसके अलावा राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राज्यमंत्री संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग, संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग और दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
 
योगी ने सभी मंत्रियों को बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंत्रियों के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के तहत रविवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद समेत सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
 
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित समारोह में जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा पलटू राम, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, संगीता बलवंत, संजीव कुमार गोंड और दिनेश खटीक को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
 
इनमें से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं जबकि पलटू राम और दिनेश खटीक अनुसूचित जाति के तथा संजीव कुमार गोंड अनुसूचित जनजाति के हैं। इसके अलावा छत्रपाल गंगवार, धर्मवीर प्रजापति और संगीता बलवंत पिछड़ा वर्ग से आते हैं। यह मंत्रिमंडल विस्तार ऐसे समय किया गया है जब प्रदेश विधानसभा चुनाव को महज चार महीने बाकी रह गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

सत्ता में आए तो अग्निपथ योजना रद्द कर देंगे, राहुल ने फिर कहा- मोदी नहीं बन पाएंगे PM

बार में शराब नहीं दी तो डीजे को मारी गोली, CCTV में दिखा मर्डर

शाह ने किया दावा, जम्मू कश्मीर में आई आतंकवाद की घटनाओं में काफी गिरावट

भोपाल में 1 करोड़ से अधिक के IPL सट्टे का खुलासा, फाइनल मैच पर सट्टा लगाते 10 गिरफ्तार

Cylone Remal: कोलकाता में तूफानी बारिश के बाद 100 से ज्यादा पेड़ गिरे, कई घायल, उड़ानों पर भी असर

अगला लेख