Hanuman Chalisa

यूपी में चक्रवात 'यास' का दिखा, असर कई जगहों पर तेज तो कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश...

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 28 मई 2021 (09:04 IST)
लखनऊ। चक्रवाती तूफान यास को लेकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप में तूफान व भारी बारिश लेकर पहुंचा तो वहीं उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में जमकर बारिश हुई व अन्य जिलों में मौसम सुहाना व हल्की फुल्की बारिश देखी गई। लेकिन इस चक्रवर्ती तूफान यास से उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई भारी नुकसान नहीं देखने को मिला है।
 
बताते चलें कि चक्रवर्ती तूफान यास को लेकर जहां देश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है तो वही उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में कानपुर के चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक 24 मई से 28 मई के बीच यूपी में भी तूफान व भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।
 
जिसके चलते उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में स्थित मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर,बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी बस्ती और कुशीनगर जनपद में चक्रवर्ती तूफान यास का असर देखने को मिला।
 
तेज हवाओं के साथ इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही जिसके चलते उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की फल्की बारिश देखी गई जिसके चलते पूरे उत्तर प्रदेश के मौसम ने भारी गिरावट आई और लगातार तीन दिन से गर्मी का सितम झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख