अफगानिस्तान से आया काबुल नदी का जल, CM योगी ने राम जन्मभूमि पर चढ़ाया

Webdunia
रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (17:08 IST)
अयोध्या/ लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर काबुल नदी और गंगा नदी का जल चढ़ाया। काबुल नदी का जल अफगानिस्तान की एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम जन्‍मभूमि पर अर्पित करने के लिए भेजा था।
ALSO READ: लखनऊ मेट्रो स्टेशन को ‘बंदरों’ से बचाएंगे ‘लंगूर’, आखि‍र क्‍या है मामला
अयोध्या में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीरामजी के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। आज हमें गंगा जल के साथ काबुल नदी से आए जल को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ALSO READ: योगी के गढ़ में गरजीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 70 साल की मेहनत BJP ने 7 साल में गंवा दी
योगी ने कहा कि आप अनुमान लगा सकते हैं कि अफगानिस्तान में किस प्रकार के हालात हैं। इन स्थितियों में भी एक बालिका श्री राम जन्मभूमि परिसर के लिए भेंट भेजती है तो यह अत्‍यंत अभिनंदनीय है। उन भावनाओं का सम्मान करने के लिए आज मैं स्वयं इस जल को लेकर अयोध्या आया हूं।
<

आज श्री अयोध्या जी में... pic.twitter.com/M1ciVhCOmN

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 31, 2021 >
अयोध्या जाने से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि मेरा अयोध्‍या जाने का मुख्‍य उद्देश्‍य यह है कि अफगानिस्तान से एक बालिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास श्रीराम जन्‍मभूमि पर काबुल नदी का जल समर्पित करने के लिए भेजा है। इस आयोजन के साथ उस भावना को जोड़ने के लिए विशेष रूप से जा रहा हूं। इसके तुरंत बाद योगी ने अयोध्‍या के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।
 
उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि दुनिया भर से पवित्र नदियों के पानी का उपयोग उस स्थान पर किया जाएगा जहां भगवान राम का मंदिर बन रहा है और काबुल की इस लड़की ने भक्ति का एक अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने अफगानिस्तान की बालिका की सराहना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख