Hanuman Chalisa

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 11 घायल

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (12:10 IST)
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में शनिवार को घने कोहरे के बीच कैंटर और बस के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 11 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के लगभग 8 बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित बिलारी सर्किल में हुसैनपुर पुलिया नानपुर के पास यह हादसा उस समय हुआ जब मुरादाबाद की ओर से यात्रियों से भरी एक प्राईवेट बस को ओवरटेक करने के प्रयास में कैंटर टकरा गया।
 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की चालक साईड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के टकराने के साथ ही एक दस टायरा ट्रक भी आकर टकरा गया। भीषण टक्कर में सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई,जबकि हादसे में 11 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की चपेट में आए लोगों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटना में घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने जबकि मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता ,साथ ही घायलों के समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को हुए सड़क हादसे में 10 लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि घायलों की संख्या 11 बताई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

अगला लेख