Hanuman Chalisa

मेरठ में धर्म परिवर्तन का मामला, 3 महिलाओं समेत 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Webdunia
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (15:57 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में धर्म परिवर्तन के आरोपों के बाद 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने यहां शनिवार को दी। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी जिसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी को दी गई थी।
 
सजवाण ने बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी में 3 महिलाओं समेत 9 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया और फिलहाल जांच जारी है। शिकायत मंगतपुरम बस्ती के कुछ व्यक्तियों द्वारा दी गई थी।
 
पुलिस ने बताया कि शिकायकर्ताओं के अनुसार कुछ लोगों ने क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को कोरोना काल के दौरान कुछ वित्तीय सहायत दी थी। पुलिस ने बताया कि शिकायकर्ताओं के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने इन लोगों पर धर्म अपनाने का दबाव डाला।
 
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के अनुसार कि आरोपियों द्वारा मंगतपुरम कॉलोनी के लोगों के घरों से हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर भी बाहर फेंकी जा रही है। विरोध करने पर अथवा घटना की शिकायत किसी अधिकारी से करने पर आरोपी चाकू-डंडे लेकर घर आकर जान से मारने की धमकी देते हैं।
 
हालांकि तहरीर में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि कुल कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है? लेकिन भाजपा के स्थानीय नेता दीपक शर्मा का कहना है कि मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले 100 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम पिछले 3 साल से चल रहा है। कोरोना काल में बस्ती के लोगों को राशन और पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया था। अब बाकी लोगों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। प्राथमिकी में उत्तरप्रदेश विधि विरुद्ध सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3,5(1) के तहत छबीली उर्फ शिव, बिनवा, अनिल, सरदार, निक्कू, बसंत, प्रेमा, तितली और रीना के नाम हैं। पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

अगला लेख