Hanuman Chalisa

प्यार तो है एक धोखा, ब्रेकअप के ये कारण सुनकर आप बनते हैं उल्लू

प्यार में ब्रेकअप के ये गिने चुने कारण है और दुनिया में इनके अलावा कोई और वजह नहीं हो सकती

निवेदिता भारती
आपको अपनी कहानी यूनिक लगती है? आपका अगर ब्रेकअप हुआ है तो आपको लगेगा हालात ही ऐसे हो गए थे कि कोई और रास्ता ही नहीं था। ब्रेकअप आपके कारण हुआ या पार्टनर के कारण लेकिन किसी एक ने तो दूसरे को धोखा दिया है। किसी एक की नियत में खोट शुरू से थी या बाद में आ गयी। अगर जुड़ाव दिल से है और दोनों पार्टनर सच्ची मोहब्बत करते हैं तो ब्रेकअप होना इम्पॉसिबल है।  
 
प्यार के धोखे से बचने की हर किसी को जरूरत है। आप जानिए कि जिन रिश्तों में ब्रेकअप का पड़ाव आया है उन्हें असल में शुरू से ही नहीं चलना चाहिए था। जो चलकर ख़त्म हुए हैं वो साजिश का अंजाम था। जिसमें एक पार्टनर खुश रहा और दूसरे की जान पर बन आई। प्यार में ब्रेकअप के ये गिने चुने कारण है और दुनिया में इनके अलावा कोई और वजह नहीं हो सकती। मजबूरी रिश्ते से पीछा छुड़ाने का ऐसा बहाना है जो हमेशा आसानी से पल्ला झड़ाने में मदद करता है। तो आइए जानें क्यों होते हैं ब्रेकअप। 
 
यूनिवर्सल कारण  
 
1. घरवाले तैयार नहीं : ये है बहाना नंबर वन। हर कोई अपने घर का कल्चर समझता है। अगर आपके घरवाले मानने जैसे नहीं है तो आपको पता है कि वो हमेशा से ऐसे ही हैं। आपको प्यार की शुरुआत से पता था कि वो तैयार नहीं होंगे।  तो थोड़ा पहले सोच लेते! 
 
2. मैं सेटल नहीं हूँ : प्यार करना या अफेयर चलाना हलवा पूरी समझ रखा है। प्यार, अफेयर या गर्लफ्रेंड बनाते वक्त तो आपको ये याद आया नहीं। वो अगर इस हाल में भी आपके साथ के लिए तैयार है तो आपको क्या दिक्कत है ? 
 
3. जाति, समाज अलग हैं : ये तो तब भी थे जब रिश्ता शुरू हुआ था। ये आपके लिए बड़ा मुद्दा हैं तो पहले ही समझदारी दिखा दी होती।  
 
4. अपना स्टेटस अलग है : ये मुद्दा तब क्यों नहीं बनाया जब अफेयर शुरू हुआ था। अपने स्टेटस में ही रिश्ता बनाना था ना।  
 
5. करियर के लिए अलग शहर जाना है : जब दूसरे पार्टनर को डिस्टेंट रिलेशन में कोई दिक्कत नहीं तो आपको क्या परेशानी है। साफ़ क्यों नहीं कहते नए शहर में नई आशिकी करनी है।
 
6. उम्र का फर्क है : ये तो तब भी था जब उनके पीछे लग गए थे।  तब तो इन सभी बातों का आपको फर्क नहीं पड़ता था।  महान इंसान की तरह सिर्फ प्यार पर लेक्चर देते रहते  थे अब सब नजर आने लगा ब्रेकअप जो करना है।   
 
नए जमाने के बहाने! 
 
1. सोच का फर्क है : भाई मेरे सोच तो आपकी पैरेंट्स से भी नहीं मिलती तो आगे हम क्या कहें आप समझदार हैं!  
 
2. फ्रेंड्स नहीं पसंद : सामने वाले के फ्रेंड्स कब से इतने इम्पोर्टेन्ट हो गए। अपनी बात रखें और थोड़ा समझाना और सहन करना सीख लें। 
 
3. एडजस्ट नहीं कर पाओगी : बिल्कुल नहीं कर पाएगी। आप मौक़ा जो नहीं दे रहे। जिसके साथ आप शादी करेंगे वो कर लेगी इसकी क्या ग्यारंटी है। असल में एडजस्ट नहीं करेगी आप करेगे उसके साथ, आपकी इच्छा जो है।  
 
4. कुंडली नहीं मिल रही : प्यार और अफेयर के पहले दिखा लेते कुंडली। कम से कम इतना रायता तो नहीं फैलता।  सामने वाला कहा इश्क करता जहां कुंडली मिल रही है या इतनी जरूरी नहीं है।  
 
5. पैरेंट्स नहीं बन सकते : ऐसों को कोई शर्म बाकी नहीँ। प्यार और अफेयर के लिए ये एकदम फिट हैं लेकिन जब बात शादी की आती है तो ये बच्चा पैदा नहीं कर सकते। ये बहाने लड़कियां और लडके दोनों मार रहे हैं आजकल।  
 
6. फिट नहीं रहे : ये अब आपको मोटा या जरूरत से ज्यादा पतला कह रहे हैं। आपकी फिटनेस इनके लिए इतनी जरूरी थी कि अब रिश्ता ख़त्म करना ही इनके लिए आख़िरी ऑप्शन है। 
 
7. फिजिकली सेटिस्फाइड नहीं हैं : ये हैं लिव इन में रहने वालों के बहाने। वो आपके साथ इतना रह लिए हैं कि एक्साइटमेंट ख़त्म हो गयी है। फिजिकल होने में कोई मजा नहीं बचा। ये आपसे ब्रेकअप का मन बना चुके हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख