क्या कश्मीरी महिला ने राहुल गांधी से कहा- MODI IS DOING GOOD, GO BACK...जानिए सच...

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (12:59 IST)
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फ्लाइट में एक महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कुछ बताते हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि कश्मीरी महिला ने राहुल से कहा कि मोदी जी हमारे लिए अच्छा कर रहे हैं, इसलिए उन्हें वापस लौट जाना चाहिए।
 
क्या है वायरल-
 
कथित वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर लिखा जा रहा है- “फ्लाइट में कश्मीरी लोग राहुल से: मोदी हमारे लिए अच्छा कर रहे हैं। आप कश्मीर आकर हमारी परेशानी क्यों बढ़ा रहे हैं। कृपया वापस जाएं!”
 



<

Kashmir people in flight to Rahul:
Modi is doing good for us. Why do you want to visit Kashmir and trouble us. Please go back.! pic.twitter.com/7Uupe0KHea

— Chowkidar yallaling n (@yallaling_n) August 29, 2019 >

क्या है सच-
 
फेसबुक और ट्विटर पर वायरल कुछ वीडियो में महिला की आवाज सुनी जा सकती है, जबकि कुछ वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वायरल वीडियो में महिला राहुल गांधी को अपनी आपबीती सुना रही है, न कि उन्हें वापस जाने के लिए कह रही है।
 
वीडियो में इस कश्मीरी महिला को भावुक होते हुए यह कहते सुना जा सकता है कि कश्मीर के लोग बहुत परेशान हैं।
 
वीडियो में महिला कह रही है, “वे छोटे-छोटे बच्चे हैं, हम उन्हें देखना चाहते हैं। मेरा भाई हॉर्ट पेशेंट है, उसे अपने बच्चों से मिलने से रोक दिया गया। उसके परिवार को नहीं पता है कि वह पिछले 10 दिन से कहां है। हम हर तरीके से परेशान हैं।”
 
पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रविवार को यह वीडियो ट्वीट किया था।
 
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता पिछले शनिवार (24 अगस्त) को कश्मीर के हालात का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे थे। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया और उन्हें एक फ्लाइट से वापस दिल्ली भेज दिया गया। उसी फ्लाइट में उनका इस महिला से सामना हुआ था।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला राहुल गांधी को वापस जाने को नहीं कह रही बल्कि कश्मीर के हालात और अपनी मुश्किलों के बारे में बता रही थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

अगला लेख