Hanuman Chalisa

क्या 5 बार मंत्र बोलकर पत्नी की मांग भरने से भाग जाएगा कोरोना... जानिए सच...

डॉ. रमेश रावत
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (17:12 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक संदेश बहुत वायरल हो रहा है। संदेश में लिखा है कि पंडित अनिल कुमार शास्त्री आप सभी ग्रुप भाइयों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप सभी की लंबी आयु के लिए, कोरोना से बचने के लिए आप सभी अपनी पत्नी की 5 बार मांग भरें। आपका कोरोना वायरस कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। क्योंकि पत्नी की मांग ही एक ऐसी चीज होती है जो पति की लंबी आयु कर सकती है।
 
इतना ही नहीं इस पोस्ट में यह भी कहा गया कि मांग भरते समय - 'सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते' मंत्र का भी उच्चारण करें तो ज्यादा अच्छा है।
 
दरअसल, कोरोना वायरस एवं लॉकडाउन के कारण पति एवं पत्नी दोनों ही इस समय घर पर हैं। साथ ही मांग भरने के संदेश में पति-पत्नी की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। इसलिए पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए सहज ही इस बात के लिए मना लेती हैं। सुनने में आया है कि लोग ऐसा कर भी रहे हैं। हकीकत में इमोशनल ब्लैकमेलिंग से ज्यादा कुछ नहीं है। 
 
संक्रमण बढ़ने का खतरा : डॉक्टरों की मानें तो कोरोना वायरस का मांग में सिंदूर भरने से कोई लेना-देना नहीं है। यदि ऐसा हो तो कोरोना संक्रमित व्यक्ति को उसकी पत्नी की मांग में 5 बार सिंदूर भरने के लिए कहा जाए तो वह ठीक नहीं होगा बल्कि उसकी पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएगी। इसलिए ऐसी फेक एवं भ्रामक जानकारी से बचना चाहिए। 
अतार्किक है मैसेज : इस संबंध में प्रेरक वक्ता, लाइफ कोच एवं राजस्थन सरकार के पूर्व प्रर्वतन अधिकारी शिवप्रसाद पालीवाल ने कहा कि  पालीवाल का कहना है कि हिन्दू संस्कृति, परंपरा एवं विवाह की परंपराओं में भी में 5 बार मांग भरने का कहीं उल्लेख नहीं है। केवल शादी के समय पर ही एक बार सिंदूर से मांग भरने का विवरण है। यह तार्किक नहीं है कि पत्नी की 5 बार मांग भरी जाए।
 
इस श्लोक का भी इससे कोई तारत्मय इससे नहीं है। इस श्लोक का संबंध मां पार्वती की पूजा-अर्चना से है। कहीं भी किसी भी ग्रंथ में यह उल्लेख नहीं कि इस श्लोक का उच्चारण करते हुए पत्नी की मांग भरने से कोई भी बीमारी दूर हो जाएगी। पालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक मैसेज चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख