Hanuman Chalisa

प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार की भूमिका से हट जाएंगे, निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (21:21 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि मैं अब यह जगह खाली कर रहा हूं। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह भाजपा की सहयोगी की तरह काम कर रहा है। किशोर ने दिसंबर में दावा किया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी और ऐसा हुआ तो वे रणनीति बनाने का काम बंद कर देंगे। किशोर ने निर्वाचन आयोग पर भी हमला करते हुए उस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

ALSO READ: एक्सप्लेनर: बंगाल में मोदी को ममता ने दी मात, प्रशांत किशोर के संग कुछ ऐसे तैयार किया जीत‌ का हैट्रिक प्लान
 
अब तक विभिन्न दलों के नेताओं के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करने वाले किशोर ने 'इंडिया टुडे' टीवी चैनल से कहा कि वे अब इस भूमिका से हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब यह जगह खाली कर रहा हूं। किशोर ने तृणमूल कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में जीत के लिए चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी।  किशोर ने कहा कि इस तरह का पक्षपाती निर्वाचन आयोग कभी नहीं देखा और उसने भाजपा की मदद के लिए तमाम कदम उठाए। भाजपा को धर्म का इस्तेमाल करने दिया, उसके मुताबिक चुनावी कार्यक्रम बनाए गए और नियमों से खिलवाड़ किया गया।

ALSO READ: बंगाल में एक समान है मोदी और ममता की लोकप्रियता, प्रशांत किशोर के ऑडियो क्लिप पर बवाल
 
एनडीटीवी चैनल से बात करते हुए किशोर अपने रुख पर कायम रहे कि पश्चिम बंगाल में भाजपा जबर्दस्त ताकत है। किशोर ने कहा कि वे भाजपा द्वारा व्यापक प्रचार कर जीतने का दावा करने के बावजूद राज्य में तृणमूल कांग्रेस की जीत के प्रति आश्वस्त थे। उन्होंने कहा कि परिणाम एकतरफा लग सकता है लेकिन यह कड़ा मुकाबला था। भाजपा जबर्दस्त ताकत थी और आगे भी रहेगी।
 
किशोर ने पिछले साल दिसंबर में ट्वीट किया था कि '...हकीकत में भाजपा पश्चिम बंगाल में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करेगी। किशोर ने कहा था कि अगर भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया तो मैं यह जगह खाली कर दूंगा।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख