योगी बोले, भाजपा के कारण दीदी मंदिर जाने को हुईं मजबूर

Webdunia
मंगलवार, 16 मार्च 2021 (17:38 IST)
बलरामपुर (पश्चिम बंगाल)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा लोगों की मानसिकता में लाए गए बदलावों के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सार्वजनिक रूप से चंडी पाठ करने और मंदिर जाने को मजबूर हुई हैं। उन्होंने चुनावी राज्यों में दर्शन के लिए मंदिर जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
ALSO READ: UP : योगी के मंत्री बोले- जल्द राममहल में तब्दील होगा ताजमहल
पुरुलिया जिले के बलरामपुर में चुनावी रैली में भगवा दल के स्टार प्रचारक ने कहा कि भाजपा के 2014 में केंद्र की सत्ता में आने से पहले लोगों का एक ऐसा धड़ा विकसित किया गया था जिसे लगता था कि मंदिर जाने से उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि खराब हो जाएगी।
 
योगी ने कहा कि बदलाव आया है। ममता दीदी भी मंदिर जा रही हैं और चंडी पाठ कर रही हैं। क्या यह बदलाव नहीं है? यह नया भारत है। सभी को भगवान के पास जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं और जब वे (राहुल गांधी) वहां जाते हैं तो पुजारी को उन्हें वहां बैठने का उचित तरीका बताना पड़ता है। चंडी पाठ सनातन धर्म में मंत्रोच्चार के माध्यम से माता की पूजा की सबसे पुरानी और पूर्ण प्रक्रिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

2000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने में 430 रुपए की तेजी

महाराणा प्रताप एवं देवी अहिल्या जयंती पर काव्य उत्सव में गूंजी ओजस्वी रचनाएं, 'अपराजित प्रेम' का हुआ लोकार्पण

Bengaluru Stampede : बेंगलुरू भगदड़ में RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब

उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रोत्साहन

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख