घर पर इको फ्रेंडली गणेशजी इन 5 तरीकों से भी बनाए जा सकते हैं

Webdunia
गणेश चतुर्थी आने वाली है और गणेश स्थापना की तैयारियां जोरों पर है। इन दिनों ज्यादातर लोग इको फ्रेंडली गणपतिजी की स्थापना को प्राथमिकता दे रहे हैं। क्ले और प्लास्टिक पेंट वाली मूर्तियां विसर्जन के बाद पानी में घुल नहीं पाती हैं, जिससे पानी में रहने वाले जीवों को नुकसान पहुंचता है। बाजार में कई प्रकार और डिजाइन  वाली इको फ्रेंडली गणपतिजी की मूर्तियां आपको मिल जाएंगी, लेकिन यदि आप चाहें तो घर पर भी इको फ्रेंडली गणपतिजी तैयार कर सकते हैं।
 
वैसे तो जब इको फ्रेंडली गणपतिजी की बात आती है, तो दिमाग में मिट्टी की मूर्ति ही सामने आती है, क्योंकि  यह विसर्जन के बाद पानी में आसानी से घुल जाती है, साथ ही पानी के जीवों को भी कोई नुकसान नहीं  पहुंचता। इको फ्रेंडली गणपतिजी तैयार करने का सिर्फ यही एक तरीका नहीं है।
 
आइए, आपको बताते हैं इको फ्रेंडली गणपती बनानने के 5 आसान तरीके:
 
1. इको फ्रेंडली गोबर के गणपती- गाय के गोबर को हमारे धर्म में पवित्र माना गया है। आप इससे गणपति जी की प्रतिमा तैयार कर सकते है। इसे विसर्जित करने से पानी दूषित नहीं होगा।
 
2. आप फूलों और रांगोली से गणपति जी बना सकते हैं। पानी में बहाए फूल जब मिट्टी के साथ मिलेंगे तो नए पौधे बन जाएंगे और पत्तियां खाद बन जाएंगी।
 
3. आप चॉकलेट से गणपति जी भी बना सकते हैं। चॉकलेट से इन दिनों खाने के आलावा कई डेकोरेटिव चीजें भी बनाई जा रही हैं जिन्हें फाफि पसंद भी किया जा रहा है। यह भी विसर्जन के बाद पानी को दूषित नहीं करेगी।
 
4. आप मावा, फिशफूड व आटा मिलाकर भी गणपति जी भी बना सकते हैं। आप चाहे तो केवल आटे के गणपति जी भी बना सकते हैं। विसर्जन के बाद ये जिवों का खाना बन जाएगा।
 
5. चावल के गणपति जी, साफ किए हुए चावल लें, उन्हें एक चौकी पर बिछा दें और गणपती का आकार दें। आप इस आकृति की भी पूजा कर सकते हैं। विसर्जन के समय इन्हें हाथ से इकठ्ठा करके पानी में बहा दें।

ALSO READ: गणेश स्थापना से पहले, घर के इन कोनों को जरूर करें साफ...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

अगला लेख