Hanuman Chalisa

नोटों की बारिश, गोलियों की गूंज, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया नशे का सौदागर

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 3 जून 2026 (10:21 IST)
आधी रात के सन्नाटे में सोनभद्र की सड़कों पर ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने लोगों को रूपहले पर्दे के रोमांचककारी दृश्यों की याद दिला दी। एक तरफ थी उत्तर प्रदेश पुलिस की मुस्तैद टीम और दूसरी तरफ करोड़ों के नशे के कारोबार से जुड़े तस्कर। बचने के लिए तस्करों ने फिल्मी कथानक कि तरह हथकंडा अपनाया, कभी तेज रफ्तार कार दौड़ाई, पुलिस वाहनों को टक्कर मारी, यहां तक कि रास्ते भर नोटों की गड्डियां उछालकर पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश भी की। लेकिन योगी की पुलिस ने हार नहीं मानी और आखिरकार दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ऑपरेशन के बाद एक तस्कर को मुठभेड़ में दबोच लिया।
 

तेज रफ्तार से भगाई कार, उछाली नोटों की गड्डियां

सोनभद्र जिले में रात के सन्नाटे को चीरता हुआ यह ऑपरेशन सुबह चार बजे तक लगातार चलता रहा। चोपन, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में कार लेकर भाग निकला। इसके बाद शुरू हुआ रोमांच से भरपूर पीछा।
 
पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए तस्कर कभी पहाड़ी रास्तों पर कार दौड़ाते रहे तो कभी पीछा कर रही गाड़ियों को टक्कर मारते रहे। जब उन्हें लगा कि अब बच निकलना मुश्किल है तो उन्होंने सड़क पर नोटों की गड्डियां फेंकनी शुरू कर दीं। नोटों को उछालने से उनकी मंशा साफ हो ती है कि पुलिस लालच में उलझ जाए और उन्हें भागने का मौका मिल जाए। मगर पुलिस का सिर्फ एक मिशन था अपराधियों को पकड़ना था, नोटों की तरफ मुड़कर भी नहीं देखना।

 

स्थानीय निवासी ने की पुलिस की मदद

पुलिस अपने वाहनों से नशा तस्कर का पीछा कर रही थी, तभी सलखन क्षेत्र में एसओजी का वाहन अचानक खराब हो गया। पुलिस क लगा कि उनका मिशन फेल हो जायेगा, तभी ऐसे मुश्किल समय में स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल सामने आया और उसने बदमाश को पकड़ने के लिए निजी कार पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने उसी वाहन से पीछा जारी रखा। तस्करों ने इस कार को भी टक्कर मारकर रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस का हौसला नहीं डिगा।
 

बदमाशों ने चलाई गोलियां

लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने विरंजुआ क्षेत्र में तस्करों को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के दौरान एक गोली पंजाब के लुधियाना निवासी 27 वर्षीय प्रिंस के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
 
इस पूरे अभियान की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा खुद रातभर मैदान में डटे रहे। उन्होंने न केवल ऑपरेशन की निगरानी की बल्कि अग्रिम मोर्चे पर रहकर टीम का नेतृत्व भी किया। उनकी मौजूदगी ने पुलिस का मनोबल बढ़ाया और आपरेशन को सफलता तक पहुंचाया।
 

गिरफ्तार तस्कर से क्या मिला?

गिरफ्तार तस्कर प्रिंस के कब्जे से तीन किलोग्राम अफीम, 225 किलोग्राम डोडा, लगभग दस लाख रुपये मूल्य की होंडा सिटी कार, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 58 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।
 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड के डाल्टनगंज क्षेत्र से नशीले पदार्थ लाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था। अब पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है, ताकि नशे के सौदागरों की पूरी तरह से कमर तोड़ी जा सके।
 
वहीं, ऑपरेशन में अहम सहयोग देने वाले प्रदीप कुमार मोदनवाल की सराहना करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने उन्हें 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया है और एस ओ जी की टीम को 20 हजार का नकद इनाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिक सहयोग और पुलिस की सतर्कता के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख