Festival Posters

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

WD Entertainment Desk
सोमवार, 25 अगस्त 2025 (11:56 IST)
सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर शो में वापसी कर चुके हैं। इस सीजन की खासियत यह है कि एपिसोड पहले JioHotstar पर स्ट्रीम होंगे, उसके बाद टीवी पर टेलिकास्ट किए जाएंगे। थीम ‘घरवालों की सरकार’ के तहत कंटेस्टेंट्स को ज्यादा ताकत और जिम्मेदारी दी जाएगी। बिग बॉस तब ही दखल देंगे जब घर में हलचल मचाने की जरूरत होगी। कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट आइए दौड़ाते हैं नजर 
 
अशनूर कौर
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर बिग बॉस 19 की पहली कंटेस्टेंट बनीं। उन्होंने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की थी और साथ निभाना साथिया, ये रिश्ता क्या कहलाता है और पटियाला बेब्स जैसे शोज में काम किया है।
 
ज़ीशान क्वादरी
लेखक, डायरेक्टर और एक्टर ज़ीशान क्वादरी ने भी शो में एंट्री ली। वे गैंग्स ऑफ वासेपुर से फेमस हुए और इसके बाद छलांग और रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों में नजर आए।
 
तान्या मित्तल
स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर और मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल ने भी बिग बॉस 19 में एंट्री की। मिस एशिया 2018 का खिताब जीत चुकी तान्या के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 
नगमा मिराजकर
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नगमा मिराजकर भी इस सीजन में नजर आएंगी। एंट्री से पहले उन्होंने और अवेज़ दरबार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे खुद नहीं जानते कि वे कपल हैं या सिर्फ दोस्त।
 
अवेज़ दरबार
 
अवेज़ दरबार ने एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस के साथ शो में एंट्री ली। वे म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर खान के रिश्तेदार हैं। वे मुंबई में एक डांस स्टूडियो भी चलाते हैं।
 
नेहल चुडासमा
मॉडल और फिटनेस कोच नेहल चुडासमा बिग बॉस 19 में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने 2018 में मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब जीता था और उसी साल मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
 
बसीर अली
हैदराबाद के मॉडल और रियलिटी शो स्टार बसीर अली ने भी घर में एंट्री की। वे एमटीवी रोडीज़ और स्प्लिट्सविला 10 के विनर रहे हैं।
 
अभिषेक बजाज
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फेम एक्टर अभिषेक बजाज भी इस सीजन में नजर आएंगे। उन्होंने एंट्री के वक्त कहा, “सबके घर में करेगा राज हमारा बजाज।”
 
गौरव खन्ना
टीवी स्टार और मास्टरशेफ विनर गौरव खन्ना ने भी धमाकेदार एंट्री की। सलमान खान के साथ उनकी मजेदार बातचीत ने माहौल को रोचक बना दिया।
 
नतालिया जानोसेक
पोलैंड की एक्ट्रेस और मॉडल नतालिया जानोसेक ने शो में एंट्री ली। उन्होंने हिंदी गाना गाकर सभी को इंप्रेस किया, हालांकि उन्होंने माना कि उनकी हिंदी बहुत अच्छी नहीं है।
 
प्रणीत मोरे
मुंबई के स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने एंट्री के वक्त अपनी कॉमिक एक्टिंग से सबको हंसा दिया।
 
फरहाना भट्ट
एक्ट्रेस और पीस एक्टिविस्ट फरहाना भट्ट ने खुद को “विनर और विलेन” दोनों बताया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों लैला मजनूं और नोटबुक में काम किया है।
 
नीलम गिरी
भोजपुरी सिनेमा स्टार नीलम गिरी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस के साथ शो में एंट्री की।
 
कुनिका सदानंद
सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी शो का हिस्सा हैं। सलमान खान ने बताया कि वे उन्हें लगभग 20 साल बाद देख रहे हैं।
 
मृदुल तिवारी
फैंस के वोट से यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने शहबाज बदेशा को हराकर घर में जगह बनाई।
 
अमाल मलिक
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने कौन तुझे गाने पर परफॉर्म किया। उन्होंने शो में अपनी पर्सनल लाइफ और डिप्रेशन के बारे में भी खुलकर बात की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द फैमिली मैन 3: रोमांच से भरा सफर, लेकिन अधूरा अंत

स्मृति मंधाना शादी टलने के बाद अब KBC के स्पेशल एपिसोड में भी नहीं दिखेंगी

धर्मेंद्र नहीं होते तो ‘शोले’ में अमिताभ नहीं दिखते

धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि: इस हफ्ते होगी प्रार्थना-सभा, जानें कब और कहां जुटेंगे सितारे

क्या पलाश मुच्छल दे रहे थे स्मृति मंधाना को धोखा? बहन पलक मुच्छल ने बताई शादी टलने की वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख