Hanuman Chalisa

Bigg Boss 19: घर से बेघर होंगे ये दो कंटेस्टेंट, नाम जानकर फैंस हो जाएंगे शॉक्ड!

WD Entertainment Desk
शनिवार, 8 नवंबर 2025 (17:29 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शो से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार इस हफ्ते 'बिग बॉस' में डबल एलिमिनेशन होने जा रहा है। एक मजबूत कंटेस्टेंट शो से बाहर हो रहा है। 
 
हाल ही में शो में एक बड़ा बदलाव हुआ है। बीमारी की वजह से बाहर गए प्रणित मोरे की दोबारा एंट्री हो गई है। इसी वजह से पिछले हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं हुआ था, यानी कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ। ऐसे में अब मेकर्स डबल एविक्शन करने वाले हैं। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज शो से बाहर हो गए हैं। इससे पहले बसीर अली और नेहल चुड़ासामा को एक साथ बाहर किया गया था। अभिषेक बजाज के एविक्शन की खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। 
 
'बिग बॉस' की लेटेस्ट अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया पेज 'द खबरी' ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स एविक्ट होंगे। एक अन्य पेज के अनुसार बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज और नीलम गिरी होंगे।
 
खबरों के अनुसार इस हफ्ते नॉमिनेशन में कुल पांच लोग अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट थे। वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने सबसे पहले गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट को सेफ घोषित किया। इसके बाद 'बिग बॉस' ने प्रणित मोरे को स्पेशल पावर दी कि वे तीन नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक को बचा सकते हैं।
 
प्रणित ने अशनूर कौर को बचाने का फैसला लिया। नतीजा यह हुआ कि अभिषेक बजाज और नीलम गिरी की 'बिग बॉस' की जर्नी खत्म हो गई। दोनों को घर से बेघर कर दिया गया। अभिषेक बजाज शो की शुरुआत से ही सुपर एक्टिव थे। 
 
अभिषेक बजाज जैसे मजबूत कंटेस्टेंट के बाहर होने पर फैंस शॉक्ड हो गए है। एक यूजर ने कहा, 'यह बिल्कुल चौंकाने वाला और बेहद गलत है।' एक अन्य ने कहा, 'यह बिल्कुल गलत हुआ घर से सारा मसाला और एंटरटेनमेंट ही खत्म हो गया।' 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

प्रेम चोपड़ा की अस्पताल से हुई छुट्टी, सीने में जकड़न के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती

टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में मनेगा महिला विश्व कप की जीत का जश्न, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा होंगी शामिल

ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में हुआ एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का टाइटल रिवील, संक्रांति 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन धर्म पदयात्रा में एकता कपूर ने दर्ज कराई मौजूदगी, दिया एकता का संदेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख