Hanuman Chalisa

गांव में फिर मचेगा लॉटरी का शोर, परेश रावल ने कंफर्म किया 'मालामाल वीकली' का सीक्वल

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 मार्च 2026 (16:49 IST)
बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का बोलबाला है। 'स्त्री 2' और 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्मों की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब मेकर्स कई पुरानी कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों को वापस लाने की तैयारी में हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम 'मालामाल वीकली' सामने आया है। 
 
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए एक्टर परेश रावल ने कंफर्म किया है कि फिल्म 'मालामाल वीकली 2' बन रही है। वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है, जिसने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
साल 2006 में आई प्रियदर्शन की फिल्म 'मालामाल वीकली' ने अपनी सादगी और देसी ह्यूमर से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब करीब दो दशक बाद परेश रावल ने एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया कि वह इस सीक्वल का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "हाँ, यह सच है। मैं यह फिल्म कर रहा हूँ।"
 
खबरों के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इस बार भी कहानी एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी जहां पैसों का लालच और बेवकूफी भरे हालात कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। हालांकि, यह एक 'डायरेक्ट सीक्वल' नहीं होगा बल्कि एक नई कहानी होगी।
 
'मालामाल वीकली' ने महज 7 करोड़ के बजट में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ओम पुरी के निधन के बाद फिल्म में उनकी कमी तो खलेगी, लेकिन परेश रावल, राजपाल यादव और रितेश देशमुख की मौजूदगी फिल्म को फिर से ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युद्ध के बीच UAE में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मिसाइल हमलों के बीच शेयर किया डरावना अनुभव

ओटीटी लवर्स के लिए खास होगा मार्च 2026, ये वेब सीरीज और फिल्में होने जा रही रिलीज, देखिए लिस्ट

'लुका छुपी' के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज?

बिना एक शब्द बोले लाखों कमाते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, जानें अक्षय पाटिल के करियर का सफर

मनमोहन देसाई: वह फिल्मकार जिसने बॉलीवुड को 'इंटरटेनर नंबर वन' का मतलब सिखाया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख