Festival Posters

छत्तीसगढ़ में प्रचार सामग्री वाहनों को रोकने से खफा भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (18:11 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में राज्य निर्वाचन अधिकारी से उनसे चुनाव प्रचार सामग्री को पहुंचाने में हो रहीं मुश्किलों का उल्लेख करते हुए इसके समाधान का अनुरोध किया।
 
 
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू से मिलकर उन्हें प्रचार सामग्री पहुंचाने में हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। साहू को उन्होंने बताया कि वाहनों को चेक पोस्टों पर रोका जा रहा है और प्रचार सामग्री को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री पहुंचाने के लिए महज 1 वाहन की अनुमति दी गई है, जो कि इतने बड़े राज्य के लिए काफी नहीं है।
 
उन्होंने यह भी बताया कि यह समस्या सिर्फ उनके साथ ही नहीं हो रही है, दूसरे प्रमुख दलों को भी इससे जूझना पड़ रहा है। अगर आयोग और वाहनों की अनुमति नहीं देता है तो वह स्वयं राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करे।
 
मंत्री मूणत के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों को लेकर निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा और उनके दिशा-निर्देश के अनुरूप आगे सूचना दी जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मध्य-पूर्व तनाव : प्री ट्रेडिंग में शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 7000 अंक तक गिरा

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

अगला लेख