Hanuman Chalisa

भोपाल और इंदौर में कल से नाइट कर्फ्यू, जबलपुर, ग्वालियर सहित 8 शहरों में रात 10 बजे बंद होंगे बाजार

भोपाल और इंदौर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

विकास सिंह
मंगलवार, 16 मार्च 2021 (15:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने दोनों ही जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक में दोनों ही शहर में बुधवार से नाईट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए है। भोपाल और इंदौर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

इसके साथ प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन में रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेगा । अगर आने वाले समय इन शहरों में कोरोना के केस बढ़ते है तो यहां भी कर्फ्यू लगाया जा सकता है। वहीं महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सरकार ने आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य करते हुुए 7 दिन का आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है।

उधऱ मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर महामारी के रूप में तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण किस तेजी से फैल रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 5.4 हो गई है जोकि इसी साल एक फरवरी को मात्र एक फीसदी रह गई थी। पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना की मार सबसे अधिक इंदौर पर पड़ी और इंदौर शहर सबसे अधिक प्रभावित इंदौर है। पहले ही कोरोना की बुरी तरह मार झेल चुका इंदौर शहर एक बार फिर कोरोना की बुरी तरह चपेट में आ चुका है।

इंदौर में पिछले 15 दिनों कोरोना की रफ्तार किस कदर तेजी से बढ़ी है इसको इससे समझा जा सकता हैकि 1 मार्च से 15 मार्च तक अकेले इंदौर शहर में 2694 नए नए केस मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग के पिछले 15 दिन के कोरोना बुलिटेन के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इंदौर में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 11.50 फीसदी के पार पहुंच गया है।

इंदौर में संक्रमण किस कदर तेजी से फैल रहा है इसको केवल इससे समझा जा सकता है कि पिछले 4 दिन में करीब एक हजार नए पॉजिटिव केस आ गए है। जबकि फरवरी के दूसरे पखवाड़े यानि 15 से 28 फरवरी के बीच कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के आसपास थी और इस दिन कुल 1578 नए केस मिले थे।
वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल की बात करें तो राजधानी में पिछले 5 दिनों में नए मरीजों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई है। अगर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखे को मार्च की शुरुआती हफ्ते में राजधानी में मरीजों की संख्या 100 के नीचे ही रहती थी वह अब 200 के पार पहुंच रही है। राजधानी के नए इलाकों कोलार, गुलमोहर और गोविंदपुरा जैसे इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 

वहीं पूरे प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 5.5 का आंकड़ा पार कर गया है।अगर स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी राज्यस्तरीय कोरोना बुलिटेन के आंकड़ों पर नजर डाले तो मार्च के पहले 15 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े सात हजार के करीब बढ़ गई है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो एक मार्च को प्रदेश में 336 नए केस सामने आए जो 15 दिन में दो गुना की अधिक रफ्तार से बढ़कर 15 मार्च को 797 तक पहुंच गए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख