Hanuman Chalisa

फिर बढ़े कोरोना के नए केसेस, गुजरात में XE वैरिएंट ने भी डराया

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (11:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,150 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,34,217 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11,365 रह गई। इस बीच मुंबई के बाद गुजरात भी कोरोना के XE वैरिएंट का मरीज मिला है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के 83 और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,656 हो गई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,365 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 127 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.25 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.23 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,01,196 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 185.55 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।
5 राज्यों ने बढ़ाई चिंता : देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम जैसे राज्‍यों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। यही कारण है कि सरकार ने इन सभी राज्‍यों से सतर्क रहने और सख्‍त निगरानी रखने को कहा है। देश के अन्‍य हिस्‍सों में कोरोना केस घट रहे हैं या उनकी संख्‍या बेहद कम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब

CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

किसान कल्याण: जो स्वप्न पीएम मोदी ने देखा, उसे बखूबी पूरा कर रहे माटी के लाल मोहन

अगला लेख