Hanuman Chalisa

दिल्ली में प्रदर्शनियों की अनुमति, बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (14:36 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही दिल्ली सरकार ने एक बार फिर आर्थिक गतिविधियां चरणबद्ध रूप से शुरू कर दी है। इसी के तहत गुरुवार से सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति दे दी गई है।
 
सरकार ने दिल्ली में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। वर्तमान में नौवीं और उससे ऊपर की कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट, स्किल डेवलपमेंट और प्रशिक्षण संस्थान और लाइब्रेरी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ खुल रहे हैं।
 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि 16 सितंबर से सभी तरह की प्रदर्शनियों की अनुमति दी जाएगी। अब तक यहां केवल बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी लगाने की अनुमति थी। इसमें सिर्फ व्यापारिक अतिथियों को आने की अनुमति थी। वहीं अब बिजनेस टू कंज्यूमर प्रदर्शनी की भी अनुमति मिल गई है। ये प्रदर्शनियां बैंक्वेट हाल में लगाई जा सकेगी।
 
उल्लेखनीय है कि अब तक बैंक्वेट हॉल का प्रयोग विवाह समारोह को छोड़कर किसी अन्य आयोजन के लिए किए जाने की अनुमति नहीं थी। प्रदर्शनियों और मेलों को तभी अनुमति मिलेगी जब इनके सभी स्टेकहोल्डर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख