Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : 2 दिन कम रहने के बाद फिर बढ़े Corona के सक्रिय मामले

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (12:34 IST)
नई दिल्ली। देश में 2 दिन तक कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को मात देने वालों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रहने के बाद पिछले 24 घंटे के दौरान इनमें कमी नजर आई और इस दौरान जहां 85,376 लोग कोरोना मुक्त हुए, वहीं 86,821 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामलों में 264 की वृद्धि हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,12,585 पर पहुंच गई है। इसी अवधि में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या अब 52,73,202 हो गई है। संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या 264 बढ़कर 9,40,705 हो गई है।

इससे पहले दो दिन तक लगातार स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी आई थी। सक्रिय मामलों में मंगलवार को 15,064 और बुधवार को 7,135 की कमी दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,181 मरीजों की मौत हुई, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 98,678 पर पहुंच गई है।

देश में सक्रिय मामले 16.67 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.56 फीसदी रह गए हैं जबकि, रोगमुक्त होने वालों की दर 83.53 प्रतिशत हो गई है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1,327 कम होकर 2,59,462 रह गए हैं जबकि 481 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,662 हो गई है। इस दौरान 19,163 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,88,322 हो गई।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान मरीजों की संख्या में 121 की कमी हुई है और राज्य में अब 1,07,635 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,864 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,85,268 लोग स्वस्थ हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 990 कम होने से सक्रिय मामले 58,445 रह गए। राज्य में अब तक 5,828 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,29,211 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन

9वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस में 526 पदों पर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

नीति आयोग की बैठक में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित भारत’ के निर्माण में यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

अगला लेख