suvichar

स्वस्थ हुई इटली में सबसे कम उम्र की कोरोना मरीज

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (15:05 IST)
रोम। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित दो महीने की बच्ची इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गई है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस नवजात को देश में सबसे कम उम्र की कोविड-19 मरीज माना जा रहा था।

मीडिया खबरों के मुताबिक बच्ची को अब बुखार नहीं है और उसे तथा उसकी मां दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। संक्रमण के कारण बच्ची की मां निमोनिया से जूझ रही थी लेकिन अब वह भी स्वस्थ हो चुकी है। मीडिया के मुताबिक दोनों को 18 मार्च को बारी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि इटली ने कोरोना वायरस संक्रमण से 17,669 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है।

अब सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों में कैसे ढील दी जाए, जिसने वायरस संक्रमण से रोज होने वाली मौतों को कम करने में मदद की है। पिछले महीने में किसी एक दिन देश में 969 लोगों की मौत हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख