Hanuman Chalisa

मुंबई एयरपोर्ट पर परिचालन के लिए और समय चाहिए : उद्धव ठाकरे

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (20:54 IST)
मुंबई। देश में लॉकडाउन के बीच घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बहाल होने से एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन पूरी तरह पुन: शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय से रविवार को और वक्त मांगा। ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से सोमवार से यथासंभव न्यूनतम घरेलू उड़ानों की शुरुआत की जाए।

उन्होंने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, मैंने आज नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की और उन्हें बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को परिचालन बहाल करने के लिए और वक्त चाहिए।

उन्होंने कहा, जब तक मायल (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) हवाईअड्डे के परिचालन की योजना बना रहा है और उसे सही तरीके से लागू कर रहा है, तब तक नागर विमानन मंत्रालय को महाराष्ट्र से 25 मई से न्यूनतम संभावित घरेलू उड़ानें शुरू करनी चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों को देश में कहीं पहुंचाने, चिकित्सा आपात स्थितियों, छात्रों और अनुकंपा आधार पर मामलों के लिए होनी चाहिए।ठाकरे ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर सात जून तक करीब 13 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उतरेंगी।
महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार ने 19 मई के अपने लॉकडाउन आदेश में अभी बदलाव नहीं किया है, जिसमें कुछ ही प्रकार की उड़ानों की अनुमति दी गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन कल लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

अगला लेख