Hanuman Chalisa

शोएब अख्तर की कोरोना वायरस पर पाकिस्तान को लताड़, इंडिया से ही कुछ सीख लो....

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (20:57 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने जानलेवा कोरोना वायरस के मामले पर चिंता जाहिर करते हुए अपने देश को नसीहत दे डाली की कि वे कम से कम इस मामले में इंडिया से ही कुछ सीख ले लेते।
 
शोएब ने अपने यू-ट्यूब चैनल (Corona virus) से महामारी बन चुके कोविड-19 वायरस के प्रति लोगों को सावधान करते हुए कहा कि हमारे यहां लोग यहां के लोग इस घातक वायरस के इतना गंभीर रूप लेने के बाद भी चौकन्ने नहीं हैं और वे बेधड़क झुंड बनाकर कहीं भी घूम रहे हैं। लोगों को संभलना चाहिए और खुद को लॉकडाउन करना चाहिए।
 
पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि कोरोना के मामले में हमें इंडिया से सीख लेने की जरूरत है। वहां कर्फ्यू लगा है लोगों ने खुद को अपनी मर्जी से लॉकडाउन किया हुआ है। बांग्लादेश और रवांडा जैसे मुल्क भी इस घातक बीमारी पर अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के लोगों में डर ही नहीं है। यहां एक-एक बाइक पर चार-चार लोग बैठकर घूम रहे हैं। लोग पहाड़ों पर पिकनिक मनाने जा रहे हैं।
शोएब के अनुसार पंजाब (पाकिस्तान प्रांत) सरकार को यहां हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगाना चाहिए। यहां रेस्तरां रात 10 बजे तक खुल रहे हैं। लोग एक-दूसरे के घर में दावतों के लिए जा रहे हैं। 
 
उन्होंने लोगों से अपील की वे वक्त की नजाकत को समझें और दो सप्ताह के लिए सबसे मिलना-जुलना बंद करें ताकि इस वायरस को प्रभावहीन किया जा सके। सनद रहे कि पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के 799 केस पॉजिटिव पाए गए हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

अगला लेख