Hanuman Chalisa

गुजरात में बोर्ड परीक्षाओं के बीच बम की धमकी, पोस्ट ऑफिसों को मिला धमकी भरा ईमेल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (17:56 IST)
Bomb threat to Gujarat Government offices: गुजरात में एक तरफ जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सूरत, वलसाड और नवसारी के बाद अब अमरेली, बनासकांठा और पालनपुर के डाकघरों को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

अमरेली में खाली कराया गया डाकघर

अमरेली के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे डाकघर को खाली करा लिया गया और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। साइबर सेल ने ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

नवसारी और उत्तर गुजरात में भी दहशत का माहौल

अमरेली से पहले नवसारी के नाग तलावड़ी इलाके में स्थित डाकघर को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। हालांकि, प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसके अलावा, उत्तर गुजरात के बनासकांठा और पालनपुर में भी इसी तरह की धमकियों के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रशासन की कार्रवाई और नागरिकों से अपील

सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल ईमेल किस सर्वर या लोकेशन से भेजा गया है, इसकी पहचान के लिए एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। राज्य की सभी संवेदनशील सरकारी कचहरियों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

भारत ने 72 रनों से जिम्बाब्वे को हराकर किया टी-20 विश्वकप से बाहर

maglev train : हवाई जहाज से भी तेज, मैग्लेव ट्रेन की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं भविष्य का ट्रांसपोर्ट, CM योगी भी हुए दंग

CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी

सभी देखें

नवीनतम

Excise policy case में Arvind Kejriwal को राहत, CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

तामली दशहरा मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण और विकास, मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत किए 85.80 लाख रुपए

बाजार में धमाका : बजाज-ट्रायम्फ ला रहे हैं 350cc की नई रेंज, कम टैक्स के कारण कीमत रहेगी बहुत कम

मैं बीमार नहीं था... पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के 7 महीने बाद तोड़ी चुप्पी

अगला लेख