Hanuman Chalisa

इंदौर में स्कॉर्पियो ने 3 जिगरी दोस्तों को रौंदा, 2 की मौत, तीसरा अस्‍पताल में लड़ रहा मौत से जंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 नवंबर 2025 (14:06 IST)
इंदौर में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तकरीबन रोजाना हादसों में लोगों की मौतें हो रही हैं। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।

इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा अस्‍पताल में मौत से जंग लड रहा है। घटनास्‍थल लसूड़िया थाना क्षेत्र में है। जहां यह हादसा हुआ। हादसे में इंदौर के 23 साल आयुष और 21 साल के कृष्ण पाल की मौत हो गई, जबकि श्रेयांश नामक युवक गंभीर रूप से घायल है।

क्‍या है पूरा मामला : लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 23 साल का आयुष और 21 साल का कृष्ण पाल थे। उनका तीसरा साथी श्रेयांश इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एमवाय (MYH) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया है। हालांकि, चालक के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार मालिक व चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

अगला लेख