अमेरिका : यहूदी धर्मस्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, हमलावर ने किया आत्मसमर्पण

Webdunia
रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (08:20 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के पिट्सबर्ग में शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया में इस संबंध में खबरें आई हैं।
 
हालांकि आधिकारिक रूप से यह सूचना नहीं मिली है कि घटना में कितने लोग मारे गए हैं और कितने लोग घायल हुए हैं, लेकिन स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित छ: लोग घायल हुए हैं।
 
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद हमलावर रॉबर्ट बोवर्स (46) ने आत्मसमर्पण कर दिया।
 
खबरों के अनुसार हमलावर दाढ़ी वाला और श्वेत व्यक्ति है। घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
 
एफबीआई इसे घृणा अपराध मानकर घटना की जांच कर रही है। गोलीबारी करने से पहले हमलावर कथित रूप से भवन में घुसा और चिल्लाया ‘सभी यहूदियों को मर जाना चाहिए।’ 
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बेहद दुखद स्थिति बताया। उन्होंने कहा कि पिट्सबर्ग में जितना सोचा था, हालात उससे बहुत ज्यादा दुखद हैं। हमला पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनगॉग में हुआ है।
 
घटना के बाद ट्रंप ने कहा कि ऐसे अपराध करने वाले व्यक्ति को मौत की सजा दी जानी चाहिए, वहीं यहूदी राष्ट्र इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना के बाद अमेरिका के साथ एकजुटता जताते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि पिट्सबर्ग के सिनगॉग में हुआ जानलेवा हमले से मेरा दिल बहुत दु:खी है और मैं सदमे में हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख