Hanuman Chalisa

Donald Trump : टीचर है हमलावर, आखिर क्यों करना चाहता था ट्रंप पर हमला, कैसे दिया सुरक्षाकर्मियों को चकमा, चौंकाने वाले खुलासे

ट्रंप पर हमले की कोशिश में बड़ा खुलासा: कैलिफोर्निया का टीचर निकला हमलावर, सुरक्षा में भारी चूक

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
रविवार, 26 अप्रैल 2026 (13:37 IST)
वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाले संदिग्ध को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हमलावर कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि कैलिफोर्निया का एक टीचर निकला। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल एलेन (Cole Allen) के रूप में हुई है। एलेन कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और पेशे से एक टीचर बताया जा रहा है। 
ALSO READ: Washington Hotel Firing : ट्रंप पर हमला हुआ? होटल में अंधाधुंध फायरिंग, डिनर पार्टी में थे राष्ट्रपति, जानें सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई जान?
एक फेडरल लॉ एनफोर्समेंट सोर्स ने उसकी पहचान की पुष्टि की है। अभी तक उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, जिससे जांच एजेंसियां और भी हैरान हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वह सुरक्षा घेरे को चकमा देकर होटल के भीतर हथियार ले जाने में कामयाब रहा। सीक्रेट सर्विस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी कड़ी सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। घटना के समय वहां मौजूद वॉलंटियर के मुताबिक हमलावर का हथियार सामान्य बंदूक जैसा नहीं दिख रहा था। एलेन ने अपने बैग से एक 'लंबा हथियार' निकाला और उसे मौके पर ही असेंबल किया। हथियार असेंबल होते ही उसने बॉलरूम की ओर बढ़ने की कोशिश की और अंधाधुंध 7 से 8 गोलियां चलाईं।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

क्या कहा पुलिस ने 

वॉशिंगटन DC पुलिस प्रमुख जेफ्री कैरोल ने खुलासा किया कि आरोपी ने होटल की सुरक्षा भेदने के लिए एक शातिर तरीका अपनाया। आरोपी उसी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में एक मेहमान के तौर पर ठहरा हुआ था। इस कारण से वह पहले से ही सुरक्षा घेरे के भीतर मौजूद था। वह टेरेस एंट्री के पास एक ऐसे स्टोर रूम में छिपा था जहां बार का सामान रखा था। चश्मदीदों के अनुसार उस छोटे से कमरे में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया कि हमले के पीछे उसका मकसद क्या था।   Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

अगला लेख