Festival Posters

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

Webdunia
सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (10:39 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के मोलुक्का समुद्र में सोमवार को 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
 
यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र कोटा टर्नेट से 85 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पृथ्वी से 36.5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 1 बजे आया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है तथा किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। 
 
गौरतलब है कि इंडोनेशिया अत्यधिक भूकंप की आशंका वाला क्षेत्र है। यहां 2004 में भूकंप के बाद आई सुनामी में 1,70,000 से अधिक लोग मारे गए थे तथा हिन्द महासागर के अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया आगे का प्लान

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख