जापान का ‘ट्विटर किलर’, 9 लोगों की बेहरमी से हत्या, मारने के बाद टुकड़े कर फ्रिज में रखा

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (17:45 IST)
टोक्यो। जापान की एक अदालत में ‘ट्विटर किलर’ (Twitter Killer) ने 9 लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली। ट्‍विटर किलर पर आरोप है कि कत्ल के बाद शव काटकर उन्हें फ्रिज में रखा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक ताकाहिरो शिरीषी नाम के शख्स ने कोर्ट में हत्या की बात को कबूल कर लिया, लेकिन 29 साल के शिरीषी के वकीलों ने कहा कि उस पर लगे चार्ज को कम करना चाहिए, क्योंकि उसने उन्हीं लोगों को मारा था, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खुद आत्महत्या की इच्छा जताई थी।
ALSO READ: सावधान! भारत में इस उम्र के लोगों को है कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा
आरोपी के वकील ने कहा कि सभी 9 लोगों ने सोशल मीडिया पर आत्‍महत्‍या के बारे में लिखा था। शिरीषी पर सभी 9 लोगों के शव को काट डालने और उसके टुकड़ों को फ्रिज में रखने का भी आरोप लगा है। शिरीषी ने सुनवाई के दौरान माना कि उसने सभी 9 लोगों की हत्‍या की है और उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप सही हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक उस पर रेप के भी आरोप लगे हैं। 
 
ट्‍विटर का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क : शिरीषी पर आरोप है कि उसने ट्विटर का इस्‍तेमाल करके सभी पीड़ितों को संपर्क साधा। मारे गए सभी लोगों की उम्र 15 से 26 साल के बीच है। इन लोगों ने ऑनलाइन आत्‍महत्‍या के बारे में पोस्‍ट लिखा था। आरोपी हत्‍यारे ने इन लोगों से संपर्क किया और उनसे कहा कि मैं आत्‍महत्‍या में मदद कर सकता हूं या आपके साथ आत्‍महत्‍या कर सकता हूं।
 
हो सकती है फांसी की सजा : शिरीषी को अगर हत्‍या का दोषी पाया गया तो उसे मौत की सजा का सामना करना पड़ेगा। उसे फांसी दी जाएगी। शिरीषी के वकीलों की दलील है कि उनके मुवक्किल के ऊपर लगाए गए आरोप को 'सहमति से हत्‍या' में बदल दिया जाए। इस आरोप में दोषी पाए गए व्‍यक्ति को 6 महीने से लेकर 7 साल तक जेल की सजा हो सकती है।
 
शिरीषी ने खुद की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंतिम हत्‍या करने से पहले उसे पकड़ा नहीं जा सका। उसने कहा कि वह अपने वकीलों से अलग राय रखता है और अदालत से कहेगा कि मैंने बिना सहमति के ही हत्‍या की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख